अगर आप भी पुराने या खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स को कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं तो बता दें कि कई ऐसे गैजेट्स भी हैं, जिनका इस्तेमाल खराब हो जाने के बाद किसी दूसरे काम के लिए कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को फेकना सिर्फ पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों की सेहत के लिए भी एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। स्मार्टफोन, लैपटॉप और चार्जिंग केबल्स जैसे डिवाइसेस में खतरनाक केमिकल्स और भारी धातुएं होती हैं, जो मिट्टी और पानी को खराब करती हैं। यही वजह है कि ई-वेस्ट को साधारण कचरे के साथ फेंकने के बजाय हमेशा रिसाइकल करने की सलाह दी जाती है। आज हम पांच ऐसे इलेक्ट्रॉनिक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फेंकना नहीं बल्कि रिसाइकलल करना चाहिए।
स्मार्टफोन को जरूर करें रिसाइकल
पुराने स्मार्टफोन या गैजेट्स को सीधे कचरे में फेंकने के बजाय उन्हें रिसाइकल करना या ट्रेड-इन प्रोग्राम्स में देना एक सही और फायदेमंद ऑप्शन होता है। Apple जैसे कई ब्रांड्स ट्रेड-इन की सुविधा देते हैं, जहां पुराने या खराब डिवाइस के बदले कैश मिल सकता है और ना चलने वाले गैजेट्स को वे फ्री में रिसाइकल भी कर देते हैं। हालांकि, किसी भी फोन को रीसाइक्लिंग के लिए देने से पहले अपने डेटा का बैकअप लेकर फोन को पूरी तरह से वाइप करना बेहद जरूरी है। फोन्स को रिसाइकल करना पर्यावरण के लिए इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि लाखों मोबाइल फोन्स को रिसाइकल करने से 75 पाउंड सोना, काफी सारा तांबा और चांदी जैसी कीमती धातुएं बचाकर दोबारा इस्तेमाल में लाई जा सकती हैं।
वायरलेस ईयरबड्स पहुंचा सकते हैं नुकसान
वायरलेस ईयरबड्स हमारी रोजोना की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन बैटरी खराब होने के बाद इन्हें कचरे में फेंकने ठीक नहीं है। क्योंकि इनकी बैटरियां आग लगने का कारण बन सकती हैं और इनमें कीमती धातुएं होती हैं। यदि बैटरी बदलकर डिवाइस को इस्तेमाल किया जा सके तो इसे नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर पर रिसाइकल करना चाहिए।
पावर बैंक से लग सकती है आग
पावर बैंक भी एक तरह की बैटरी ही होते हैं, इसलिए इन्हें कचरे में फेंकने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद बची हुई ऊर्जा भी आग लगने का कारण बन सकती है। पुराने या इस्तेमाल किए गए पावर बैंक को रिसाइकल ही करना चाहिए। यदि आपका पावर बैंक फूला हुआ या क्रैक हो चुका है, तो उसे बाकी सामान्य बैटरियों के साथ फेंकने के बजाय सीधे कंपनी से संपर्क करें। इसके अलावा, रीसाइक्लिंग के लिए देने से पहले यह जरूर देख लें कि आपका डिवाइस कहीं रीकॉल तो नहीं हुआ है।