एशिया कप में कौन बनाएगा ज्यादा रन

Updated on 23-08-2022 07:37 PM

एशिया कप का महाकुंभ 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। छह टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। मगर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। पिछली बार दोनों टीमें वर्ल्ड टी-20 2021 में आमने सामने थीं, जहां पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेटों से रौंदकर किसी भी विश्वकप में पहली बार भारत पर जीत हासिल की थी। भारत उस हार का बदला लेने के लिए व्याकुल होगा तो वहीं पाकिस्तान भारत पर दबाव बनाना चाहेगा।

1.विराट कोहली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक 4 पारियों में 76.50 के शानदार औसत से 153 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 56 रन नाबाद है। वहीं, इसके वनडे फॉर्मेट में तो कोहली और कमाल का खेलते आए हैं। 10 पारियों में विराट के बल्ले से 613 रन निकले हैं और उनका औसत 61.30 का रहा है। विराट के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही है कि एशिया कप में एक बार फिर विराट का पुराना रूप देखने को मिलेगा।2.रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट में टीम की अगुआई करते दिखेंगे। पिछली बार रोहित की कप्तानी में ही भारत ने सातवीं बार एशिया कप अपने नाम किया था। हिटमैन ने इस साल खेले 13 टी-20 मैचों में 24.16 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 का रहा है। वहीं, अगर एशिया कप की बात करें तो रोहित शर्मा ने 27 मैचों की 26 पारियों में 42 की औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 883 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं।
बाबर आजम

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम इस साल हर फॉर्मेट में जमकर रन बना रहे हैं। उन्होंने 2022 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 15 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1406 रन निकले हैं। ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए 2022 में सबसे ज्यादा रन हैं।

बाबर के इस शानदार फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह एशिया कप में भी अपने बल्ले से तहलका मचाने को बेताब होंगे। यदि एशिया कप की बात करें तो उन्होंने कुल 5 मैचों में 31 की औसत और तकरीबन 71 की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

सूर्यकुमार यादव

दुनिया के नंबर 2 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं। सूर्या ने इस साल 12 टी-20 मुकाबले खेले हैं और उनके बल्ले से 428 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत तकरीबन 39 का रहा है। राहत की बात ये है कि सूर्या 189,38 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 117 रनों की पारी भी आई है, जो यह बताती है कि सूर्या अगर एक बार रंग में आ गए तो उन्हें रोकना नामुमकिन है। उम्मीद है कि सूर्या की यह फॉर्म बरकरार रहेगी और एशिया कप में भी रनों का सिलसिला जारी रहेगा।
मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। रिजवान ने 2021 के वर्ल्ड टी-20 में भारत के खिलाफ 55 गेंदों में नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी। दुनिया के नंबर 3 टी-20 बल्लेबाज रिजवान को हल्के में लेना भारत की भूल होगी।

रिजवान के टी-20 आंकड़े भी खतरनाक हैं, उन्होंने 56 टी-20 मुकाबलों में 1662 रन बनाए हैं। उस दौरान उनका औसत 50 का और स्ट्राइक रेट 128 का रहा है। इस साल रिजवान ने मात्र एक टी-20 मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने 23 रन बनाए हैं। इसके बाद भी रिजवान और बाबर को रोकना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.