ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना पड़ा अंगकृष रघुवंशी को भारी, BCCI ने दी सजा

Updated on 27-04-2026 05:46 PM
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' (फील्डिंग में बाधा डालने) के कारण आउट करार दिया गया। अंयापर के इस फैसले से केकेआर का खेमा काफी नाखुश नजर आया था। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी गुस्से में कुछ ऐसा कर दिया था, जिससे अब बीसीसीआई ने उनको सजा सुनाई है।

बीसीसीआई ने अंगकृष रघुवंशी को सुनाई सजा

दरअसल, केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उनपर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। बता दें कि अंगकृष और केकेआर का पूरा खेमा अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आया था। अंगकृष ने पवेलियन लौटते समय जोर से अपना बल्ला जमीन पर मारा (बाउंड्री कुशन पर) और हेलमेट को बाउंड्री लाइन के पास ही फेंक दिया।

आखिर क्या था पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई। अंगकृष ने जिस समय अपना विकेट बचाने के लिए डाइव लगाई उसी वक्त फील्डर ने गेंद को थ्रो किया, जो सीधा अंगकृष के पैर में आकर लगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.