विराट कोहली के आईपीएल में 300 छक्के पूरे, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर

Updated on 25-04-2026 01:30 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के मारे। अपना पहला छक्का मारते ही विराट ने लीग में 300 छक्के पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 300 छक्के मारने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं।

गेल के रिकॉर्ड से कितने दूर विराट?

क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है। 2009 से 2021 के बीच गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 357 छक्के निकले। विराट कोहली को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 55 और छक्कों की जरूरत है। विराट अभी तक आईपीएल में 274 मुकाबले खेल चुके हैं। इस सीजन 7 मैचों में विराट के 12 छक्के हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा में रेस

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस है। रोहित शर्मा अभी सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 310 छक्के हैं। वह अभी चोटिल चल रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान उनका हैमस्ट्रिंग खींच गया था। इसकी वजह से लीग मैचों से बाहर बैठे हुए हैं। इस सीजन खेले 4 मैचों में रोहित के नाम 8 छक्के हैं।

विराट के पास ऑरेंज कैप

37 साल के विराट कोहली 34 मैचों के बाद आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। 7 मैचों में उन्होंने 54.67 की औसत और 163 की स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर चल रहे अभिषेक शर्मा के 54 की औसत और 215 की स्ट्राइक रेट से 323 रन हैं। हेनरिक क्लासेन के नाम भी इस सीजन 300 से ज्यादा रन दर्ज हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.