आईपीएल 2026 में आज से रिवर्स फिक्स्चर की शुरुआत, मैदान पर बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी

Updated on 25-04-2026 01:31 PM
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह सीजन का पहला मुकाबला भी होगा। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में रिवर्स फिक्स्चर की भी शुरुआत होगी। हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान को बुरी तरह हराया था। प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए थे। वैभव सूर्यवंशी उस मैच में गोल्डन डक हुए थे।

रियान पराग की कप्तानी में आरआर ने सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम बेहद संतुलित दिखी है। आरआर 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अपने घरेलू मैदान में एसआरएच के खिलाफ पहली मुलाकात में मिली हार का हिसाब भी बराबर करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद में हुए मुकाबले में एसआरएच ने आरआर को 57 रन से हराया था। आरआर अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में 40 रन से हराकर लगातार 2 हार के बाद जीत की राह पर लौटी थी।

सनराइजर्स हैदराबाद लय हासिल कर चुकी

एसआरएच की करें तो ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। टीम ने 7 मैचों में 4 जीत हासिल की है और 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। एसआरएच ने अपने पिछले 3 मुकाबले जीते हैं। अपने पिछले मैच में एसआरएच ने डीसी को 47 रन से हराया था। आरआर के खिलाफ एसआरएच की कोशिश जीत के लक्ष्य को बरकरार रखने की होगी। एसआरएच की प्लेइंग इलेवन में पैट कमिंस की वापसी लगभग तय है। देखना होगा कि वह बतौर कप्तान वापसी करते हैं या एक खिलाड़ी के रूप में वापसी करते हैं।

हैदराबाद और राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 22 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें हैदराबाद को 13 जीत मिली है जबकि राजस्थान ने 9 मैचों को अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी 5 मैचों में हैदराबाद को ही जीत मिली है। इस दौरान टीम ने राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की टीम ने 286 रन भी ठोके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.