इस गेंदबाज को करियर में मिला है सिर्फ एक ही विकेट, बाबर आजम को बुरी तरह किया था आउट

Updated on 30-08-2022 05:22 PM
पाकिस्तान के पास तेज गेंदबाजों की फौज है और हम पाकिस्तान के लोकल टूर्नामेंट में देखते हैं कि वहां तेज गेंदबाज लगातार 140 से 150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ इस साल पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के एक मैच में देखने को मिला था, जब पाकिस्तान युवा तेज गेंदबाज जीशान जमीर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम को चलता किया था।

जीशान जमीर को अपने करियर में अभी सिर्फ एक ही विकेट मिला है और ये विकेट बाबर आजम के रूप में पाकिस्तान सुपर लीग में मिला था। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि ये एक खास एहसास था। जमीर ने इस साल के पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स के खिलाफ अपने मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए आजम को आउट किया था। ये गेंद बाबर आजम समझ नहीं पाए थे।
 
पीसीबी डिजिटल से बात करते हुए जीशान जमीर ने कहा, "जब मैंने बाबर आजम को आउट किया तो यह मेरे लिए खास अहसास था।" हालांकि, जमीर को उस मैच के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिला था। वे उस मैच में थोड़ा सा चोट से भी परेशान थे। वहीं, बाबर आजम अभी यूएई में हो रहे एशिया कप में खेल रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 10 रन बनाए थे, जिसमें पाकिस्तान को पांच विकेट से हार मिली। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.