‘बाप बाप होता है’ वाले कमेंट पर भड़के शोएब अख्तर

Updated on 30-08-2022 05:23 PM
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर एशिया कप 2022 मैच की शुरुआत से पहले एक भारतीय पत्रकार के साथ शो में चर्चा के दौरान भड़क गए थे। अख्तर से प्रसिद्ध 'बाप बाप होता है' कमेंट पर पूछताछ की गई थी, जो भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत-पाकिस्तान मैचों में से एक मैच के दौरान की थी।  सहवाग ने कई इंटरव्यूज में इस बात को स्वीकार किया था कि सचिन तेंदुलकर द्वारा भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में से एक मैच के दौरान अख्तर को छक्का लगाने के बाद उन्होंने यह बयान दिया था कि बाप बाप होता है और बेटा बेटा। भारतीय पत्रकार ने पाकिस्तान के दिग्गज को यही बात याद दिलाई, लेकिन अख्तर ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और वे ऐसा कहते तो बच नहीं पाते।

अख्तर से जर्नलिस्ट ने सवाल किया कि वो तो सबको पता है कि वीरू ने आपको कहा था कि बाप बाप होता है, और बेटा बेटा। उसके अलावा कोई और वाकया आपको याद हो तो बताइए। इस पर शोएब अख्तर बोले, "पहली बात तो ये कि अगर ये चीद उसने मेरे मुंह पर बोली होी तो बचता नहीं। मुझे नहीं पता कि कब कहा और ये किस वक्त कहा। यहां तक कि मैंने खुद उनसे एक बार पूछा था कि ऐसा कोई बयान दिया या नहीं?"

अख्तर ने बताया, "उसने सीधा बोला नहीं दिया। दूसरी बात ये कि आप प्रोग्राम कीजिए। आप जरूर बात कीजिए। बड़ा खुशी का मौका है, लेकिन काम काबिल-ए-इज्जत हो। मैं सबकी इज्जत करता हूं। बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है इंडिया में और मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि ऐसी बात ना करूं, जिससे दो मुल्क के बीच में ज्यादा फासले बढ़ें, बल्कि मैं चाहता हूं कि ये कम हों। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है।"
 
पूर्व क्रिकेटर ने सवाल के जवाब में आगे कहा, "मैं आपको ईमानदार से बता रहा हूं। उसने ये कहा, उसने ये कहा। आइए क्रिकेट पर वापस आते हैं। बहुत सी अच्छी बात कर सकते हैं। मैं आपसे विनती करता हूं। जिस तरह ये प्रोग्राम होता है वो अच्छा नहीं लगता है, वही चीज बार-बार रिपीट करना।" ये पहला मौका नहीं है, जब अख्तर ने सहवाग के उस बयान को नकारा है। वे पहले भी ये बात कह चुके हैं कि अगर वीरू ऐसा बोलते तो बच नहीं पाते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.