बड़े-बड़े गेंदबाजों को IPL में रोहित शर्मा ने कूटा, पर संदीप शर्मा के सामने नहीं चलता बल्ला, आंकड़े देखकर सिर पकड़ लेंगे!

Updated on 08-04-2026 12:08 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बीते मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। आरआर ने इस मैच में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से डॉमिनेट किया। राजस्थान ने 27 रन से यह मुकाबला जीत लिया। हालांकि बारिश की वजह से मैच 11-11 ओवर का ही हो पाया।

नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला

भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित 6 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा आईपीएल के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। लेकिन संदीप शर्मा के सामने उनका बल्ला आईपीएल में नहीं बोला है। संदीप ने उन्हें हमेशा परेशान किया है। इस मैच में भी संदीप ने रोहित को एलबीडब्ल्यू आउट किया है।

संदीप शर्मा के सामने आईपीएल में खराब हैं रोहित शर्मा के आंकड़े

32 साल के संदीप शर्मा आईपीएल में रोहित शर्मा को लगातार परेशान करते आए हैं। रोहित ने संदीप के खिलाफ आईपीएल में 47 गेंदों में महज 38 रन बनाए हैं और 6 बार आउट हुए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 80.85 का रहा है जबकि उनकी औसत सिर्फ 6.33 की। संदीप के सामने आईपीएल में हिटमैन ने लगातार स्ट्रगल करा है।

कुछ ऐसा रहा राजस्थान और मुंबई का मैच

11-11 ओवर के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 150 रन ठोक दिए। यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। वह नाबाद रहे। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद में 39 रन बनाए। जायसवाल ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यवंशी ने 1 चौका और 5 छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से 2 विकेट अल्लाह गजनफर और 1 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया।

151 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई और 27 रन से मैच हार गई। मुंबई के लिए शर्फेन रदर्फर्ड और नमन धीर ने 25-25 रन बनाए। राजस्थान के लिए 2-2 विकेट नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने लिए। 1-1 विकेट जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने झटका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.