विराट कोहली की नेट पर बैटिंग देखकर छूटे थे राशिद खान के पसीने

Updated on 25-08-2022 06:40 PM

एशिया कप 2022 के आगाज में अब कुछ दिन ही बचे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच 27 अगस्त को खेला जाना है। इसकी तैयारियों में सभी टीमें जुटी हुई हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 24 अगस्त को नेट प्रैक्टिस के दौरान स्पिनरों की गेंद पर बड़े-बड़े शॉट्स खेले, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने विराट कोहली की पुरानी बैटिंग प्रैक्टिस की बात करते हुए बताया कि एक बार वह एकदम हैरान रह गए थे। आईपीएल में राशिद गुजरात टाइटन्स टीम का हिस्सा हैं।

एशिया कप से पहले राशिद ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर सवेरा पाशा से बातचीत के दौरान कहा, 'आईपीएल के दौरान हमारा अगले दिन मैच आरसीबी के खिलाफ था। मैं बस इंतजार कर रहा था कि विराट बैटिंग के लिए नेट्स पर कब आएंगे। वह करीब ढाई घंटे तक बैटिंग करते रहे, मैं ऐसा हैरान हुआ, हमारा नेट सेशन खत्म हो गया था और वह तब भी बैटिंग कर रहे थे। अगले दिन उन्होंने हमारे खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी और उनका माइंडसेट बहुत पॉजिटिव था।'

आईपीएल 2022 में उस मैच में विराट ने 54 गेंद पर 73 रन ठोके थे। यह आईपीएल 2022 में उनका बेस्ट स्कोर भी था। विराट की इस पारी के दम पर आरसीबी ने उस मैच में गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट से हराया था। हालांकि उसके बाद विराट की फॉर्म लगातार गिरती गई। विराट को एशिया कप से पहले करीब दो महीने का ब्रेक मिला है। इंग्लैंड दौरे पर खेलने के बाद वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए, और अब एशिया कप के साथ मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.