पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक का दावा भारत ने बर्बाद किए खिलाड़ी के कई साल

Updated on 27-08-2022 06:05 PM

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट और मौजूदा कोच सकलैन मुश्ताक ने हाल ही में दावा किया है कि भारत ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन के कई साल बर्बाद किए हैं। अश्विन मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल स्पिनर हैं। मगर 2017 में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की टीम इंडिया में एंट्री होने के बाद अश्विन को लिमिटेड ओवर फॉर्मेट से बाहर होना पड़ा था। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस गेंदबाज की फिर से वापसी की। 2010 में टी20 और वनडे टीम में डेब्यू करने वाले अश्विन ने अभी तक 113 वनडे और 54टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 215 विकेट चटकाए हैं।

सकलैन मुश्ताक ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा,'मुझे अश्विन के लिए खेद है क्योंकि मुझे समझ में नहीं आता कि उन्होंने उसे सफेद गेंद क्रिकेट से क्यों हटाया। उन्होंने उसके साल बर्बाद कर दिए। वो एक पूरा पैकेज है क्योंकि वो बल्लेबाजी भी कर सकता है। दो तरह के क्रिकेटर होते हैं, जो इकॉनमी बनाए रखते हैं और दूसरे जो विकेटों के लिए जाल बिछा सकते हैं। मुझे लगता है कि अश्विन दोनों की भूमिका निभा सकते हैं।'इस पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा,'अश्विन को बाहर करना भारतीय टीम के साथ-साथ खिलाड़ी के लिए भी अनुचित था। लेकिन मुझे लगता है कि कोच राहुल और कप्तान रोहित ने उन्हें वापस टीम में लाने में अपनी भूमिका निभाई होगी और ये एक शानदार रणनीति है।'बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद अश्विन ने सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी उसके बाद उनको सीधा वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई सीरीज में जगह मिली थी। दाएं हाथ के इस स्पिन की नजरें अब एशिया कप 2022 में लाजवाब प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने पर होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.