वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के तूफान में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने मारी जीत की हैट्रिक, टेबल में टॉप पर

Updated on 08-04-2026 12:08 PM
गुवाहटी: आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित यह मैच 11-11 ओवर का ही खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने सिर्फ 11 ओवर में 150 रन बोर्ड पर ठोक दिए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना पाई। ये इस सीजन मुंबई की टीम की लगातार दूसरी हार है। वहीं राजस्थान की टीम लगातार तीसरी जीत के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है।

राजस्थान के गेंदबाजों का जादू

राजस्थान के बल्लेबाजों ने भले ही अपनी टीम के लिए 150 रन बोर्ड पर लगा दिए, लेकिन इसे मुंबई इंडियंस जैसी हैवी बैटिंग लाइन अप के खिलाफ बचाने के काम राजस्थान के गेंदबाजों ने भी किया। खासकर रवि बिश्नोई ने हार्दिक पंड्या (9) और तिलक वर्मा (14) जैसे बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर दिया। मुंबई के लिए नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड ने 25-25 रन का योगदान दिया, लेकिन ये टीम को जिताने के लिए काफी नहीं था। वहीं रोहित शर्मा (5) और रयान रिकेल्टन (8) की ओपनिंग जोड़ी इस मैच में फ्लॉप रही।

यशस्वी जायसवाल ने खेली तगड़ी पारी

ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित 11 ओवर के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जायसवाल ने 32 गेंद में चार छक्कों और 10 चौकों से नाबाद 77 रन की पारी खेलने के अलावा वैभव सूर्यवंशी (39 रन, 14 गेंद, पांच छक्के, एक चौके) के साथ पांच ओवर में 80 रन जोड़कर रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाई।

अल्लाह गजनफर ने लिए 2 विकेट

मुंबई की ओर से स्पिनर अल्लाह गजनफर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर ने भी 36 रन देकर एक विकेट चटकाए। इससे पहले बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे और 40 मिनट के विलंब से शुरू किया जिसके कारण इसे 11 ओवर का कर दिया गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद जासयवाल और सूर्यवंशी ने रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 3.2 ओवर के पावर प्ले में बिना विकेट खोए 59 रन जोड़े।

पहले ओवर से पड़ी जमकर मार

जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में चार चौकों और एक छक्के से 22 रन जोड़े जबकि सूर्यवंशी ने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह पर दो छक्के मारे। जायसवाल ने तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट पर तीन छक्कों से 22 रन जुटाकर टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। सूर्यवंशी ने पांचवें ओवर में शार्दुल ठाकुर पर दो छक्के और एक चौका मारा लेकिन अंतिम गेंद पर डीप कवर बाउंड्री पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे।

23 गेंद पर जायसवाल ने ठोका अर्धशतक

गजनफर ने ध्रुव जुरेल (02) को आउट करके रॉयल्स को दूसरा झटका दिया। जासवाल ने पंड्या पर चौके के साथ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। कप्तान रियान पराग (20) ने पंड्या और गजनफर पर छक्के मारे लेकिन फिर इस स्पिनर की गेंद पर तिलक के हाथों लपके गए। जायसवाल ने पारी के अंतिम ओवर में शार्दुल पर तीन चौकों के साथ टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.