हार्दिक ने की बुमराह के एक्शन में बॉलिंग

Updated on 24-08-2022 06:42 PM

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या नेट्स में अपने साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नकल करते दिखे। 28 साल के ऑलराउंडर ने इंस्टा अकाउंट में अपने प्रैक्टिस सेशन का  इसमें वे बुमराह के एक्शन में बॉलिंग रह रहे हैं। पांड्या ने बुमराह के अंदाज में सेलिब्रेशन भी किया।

पंड्या ने यह कर बुमराह से पूछा- फॉर्म कैसी है...बूम (बुमराह)?  फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- अच्छा है। लेकिन, बुमराह तो बुमराह है।

जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण एशिया कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वे इस समय बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में चोट से उबर रहे हैं। एशिया कप 27 अगस्त से दुबई में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में इंडिया 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी

एशिया कप से पहले हर्षल-शाहीन जैसे बॉलर चोटिल

एशिया कप से बुमराह ही नहीं, बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और पाकिस्तानी स्टार शाहीन अफरीदी भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। बांग्लादेश और श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी भी चोटल के कारण नहीं खेल रहे हैं।एशिया कप में भुवी-आवेश संभालेंगे पेस अटैक की कमान

बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के पेस अटैक की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान संभालते नजर आएंगे। वहीं, चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर पंड्या खेलेंगे। स्टैंडबाई में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी रखा गया है।

बुमराह ने इंग्लैंड दौरे पर 15 विकेट लिए
जसप्रीत बुमराह जुलाई माह में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे। उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सीरीज से आराम दिया गया था। इंग्लैंड दौरे पर बुमराज ने 15 विकेट चटकाए थे। इनमें पांचवें टेस्ट में 5 विकेट लिए, जबकि 3 वनडे में उन्हें 8 विकेट मिले। साथ ही पहले टी-20 में बुमराह को दो विकेट मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.