बिलासपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

Updated on 07-06-2026 02:31 PM
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी में है, जो अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस कर्मियों को आधुनिक गैजेट्स के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया है।

शनिवार को दिए गए प्रशिक्षण के बाद पुलिसकर्मी इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) और नेक्स्ट जेन एम-परिवहन ऐप से लैस होंगे। सड़कों पर तैनात जवानों के पास बॉडी वॉर्न कैमरे का एडवांस वर्जन होगा, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। पीओएस मशीनों को भी अपडेट किया गया है, ताकि मौके पर ही डिजिटल तरीके से चालान और अन्य कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी रजनेश सिंह ने यातायात प्रभारियों और विवेचकों से कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल चालान काटना ही नहीं, बल्कि लोगों में ट्रैफिक सेंस विकसित करना भी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान ट्रैफिक एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे भी मौजूद रहे।

'ट्रिपल-ई' फॉर्मूले से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

एसएसपी ने बताया कि पुलिस 'ट्रिपल-ई' फॉर्मूले पर काम करेगी, जिसमें ट्रैफिक एजुकेशन (शिक्षा), इंजीनियरिंग (अभियांत्रिकी) और एनफोर्समेंट (प्रवर्तन) शामिल हैं। इसके तहत सड़कों की बनावट में खामियों को सुधारा जाएगा, लोगों को यातायात नियमों के प्रति शिक्षित किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जो लोग जानबूझकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 'विजिबल पुलिसिंग' के तहत अब संदिग्ध वाहनों की जांच और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इन सात तरह के उल्लंघनों पर विशेष निगरानी

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले, रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले और बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोर मचाने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसके अलावा सिग्नल जंपिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों के खिलाफ भी जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.