सेवा सेतु पोर्टल का कमाल: 3 दिन में मिला जन्म प्रमाण पत्र

Updated on 02-08-2026 01:33 PM

एमसीबी।  छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बनता जा रहा है। अब लोगों को जरूरी दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से घर बैठे ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसका ताजा उदाहरण मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम अखराडांड़ की निवासी यशोदा चौहान के मामले में सामने आया है।

यशोदा चौहान ने अपने पुत्र राकेश यादव के जन्म प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली से महज तीन दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर हितग्राही को उपलब्ध करा दिया गया।

बिना भागदौड़ के मिला जरूरी दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र समय पर मिलने से प्रसन्न यशोदा चौहान ने बताया कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि बिना अनावश्यक भागदौड़ के निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिलने से उनके पुत्र के शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी कार्य अब आसानी से पूरे हो सकेंगे।

उन्होंने डिजिटल व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से न केवल समय की बचत हुई, बल्कि आने-जाने में होने वाला खर्च भी बचा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुलभ हुई हैं।

पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से बढ़ा भरोसा

यशोदा चौहान ने सेवा सेतु पोर्टल की पारदर्शी एवं त्वरित व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी डिजिटल सेवाओं से आम नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर बैठे आवेदन करने और कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।

यशोदा चौहान ने सरल, पारदर्शी और त्वरित डिजिटल शासकीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में नागरिक सेवाओं की पहुंच आसान होने से ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को मजबूती मिल रही है और डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.