सम्मान और शुभकामनाओं के साथ प्रधान पाठक कृष्णा दत्त राय को भावभीनी विदाई

Updated on 02-08-2026 01:36 PM

बीजापुर।- कलेक्टर  विश्वदीप के निर्देशन में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक  कृष्णा दत्त राय को जिला कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में आत्मीय एवं भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  भूपेन्द्र अग्रवाल ने  राय के दीर्घकालीन, समर्पित एवं कुशल सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।

अपने उद्बोधन में अपर कलेक्टर  भूपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि शासकीय सेवा केवल दायित्वों का निर्वहन नहीं, बल्कि समाज और भावी पीढ़ी के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि  कृष्णा दत्त राय ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए पेंशन प्रमाण पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी  कृष्णा दत्त राय के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सौम्य एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी  महावीर प्रसाद टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी  राजेश पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.