सीएससी संचालक चंद्रशेखर साहू को राज्यस्तरीय सम्मान

Updated on 02-08-2026 01:34 PM

सुकमा।  कभी नक्सलगढ़ के नाम से पहचाने जाने वाला सुकमा आज विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा की नई पहचान गढ़ रहा है। इस बदलाव की अग्रिम पंक्ति में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक  महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदगढ़ निवासी सीएससी वीएलई चंद्रशेखर साहू ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ग्रामीण अंचलों में पिछले 15 वर्षों से निरंतर जनसेवा और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है, जो सुकमा जिले के लिए गर्व का विषय है।

   अति-संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्र में कार्य करते हुए चंद्रशेखर साहू ने हजारों ग्रामीणों को बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के बैंक मित्र (ठब्) के रूप में उन्होंने अब तक 50 हजार से अधिक बैंक खाते खुलवाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही वे प्रतिदिन ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार, किसान पंजीयन, लेबर पंजीयन, महतारी वंदन योजना, श्रम योगी मानधन सहित अनेक सरकारी सेवाएं उनके गांव तक पहुंचाकर डिजिटल क्रांति को नई गति दे रहे हैं।

   अपनी इस उपलब्धि का श्रेय चंद्रशेखर साहू ने केवल अपनी मेहनत को नहीं, बल्कि सीएससी जिला प्रबंधक शेख शाहरुख के मार्गदर्शन और जिला टीम के सतत सहयोग को भी दिया है। उनका कहना है कि विषम परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच टीमवर्क, सही दिशा-निर्देश और सेवा भावना के कारण ही दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी और डिजिटल सुविधाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाना संभव हो पाया।

   राज्य स्तर पर मिला यह सम्मान न केवल चंद्रशेखर साहू की वर्षों की निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि सुकमा जिले की बदलती तस्वीर का भी प्रतीक है। यह उपलब्धि जिले के अन्य सीएससी संचालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है और यह संदेश देती है कि मजबूत संकल्प, सेवा भावना और सही मार्गदर्शन के बल पर सबसे कठिन परिस्थितियों में भी विकास और परिवर्तन की नई इबारत लिखी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.