एशिया कप से पहले द्रविड़ को कोरोना

Updated on 23-08-2022 07:33 PM

एशिया कप शुरू से चार दिन पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इसकी पुष्टि की है।

एशिया कप में भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है। अभी यह साफ नहीं है द्रविड़ इस मैच के दौरान टीम के साथ रहेंगे या नहीं। जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है तब से बोर्ड की पॉलिसी कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ को आइसोलेशन में रखने की है। इसलिए मुमकिन है कि द्रविड़ निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद टीम से जुड़ें।

BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धमूल ने  बताया- 'टीम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है और चीफ कोच पर फैसला लेना बाकी है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कोच बदला जाएगा या नहीं।' वहीं, बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक मीडिया रिलीज के मध्यम से कहा है- 'द्रविड़ में कोरोना के लक्षण बहुत कम हैं। जल्दी ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी और टीम से जुड़ेंगे।'

साथ ही रवि शास्त्री ने कहा- द्रविड़ एक पैरासिटामॉल खाएंगे और भारत-पाक मैच के लिए रेडी हो जाएंगे। अब कोई कोविड-ओविड नहीं रहा। मुझे जब कोरोना हुआ था, तब मैं 6 दिन के अंदर ड्रेसिंग रूम में था और हमने ओल्ड ट्रेफर्ड में जीत भी हासिल की थी।बोर्ड के सूत्रों कहते हैं कि लक्ष्मण एक विकल्प हो सकते हैं। द्रविड़ टीम के साथ रवाना नहीं हुए हैं। वीवीएस लक्ष्मण कुछ मैचों के लिए उनकी जगह ले सकते हैं। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया था और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण उनकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। द्रविड़ निगेटिव आने के बाद ही टीम से जुड़ सकते हैं।

केएल राहुल की कप्तानी में भारत की वनडे टीम ने अभी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की है। द्रविड़ इस टीम के साथ जिम्बाब्वे नहीं गए थे। उन्हें आराम दिया गया था। उनके अलावा बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को भी आराम दिया गया था।

शेड्यूल में बदलाव नहीं होगा
द्रविड़ के पॉजिटिव होने के बावजूद भारतीय टीम के शेड्यूल में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। टीम के सभी खिलाड़ियों का रूटीन कोरोना टेस्ट होता रहता है। अगर कोई अन्य खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ भी पॉजिटिव आता है तो उसे निगेटिव आने तक आइसोलेशन में रखा जा सकता है। टीम के मुकाबले पहले से तय शेड्यूल पर ही होने की उम्मीद है।

कोरोना के नियम अब पहले जैसे सख्त नहीं
खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने पर अब पहले की तरह पैनिक नहीं फैलता है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम इवेंट के फाइनल के दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ताहिला मैक्ग्रा पॉजिटिव पाई गईं। इसके बावजूद उन्हें मैच खेलने की इजाजत दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.