राजस्थान के पंचायत चुनाव में पहली बार एक-एक गांव से सरपंच पद के दावेदारों के नाम लेकर आया है।

पहले चरण के दस हजार, दूसरे चरण में 15 हजार और तीसरे चरण में 15 हजार से ज्यादा नाम सामने आने के बाद अब चौथे चरण में 116 पंचायत समिति की 3,747 ग्राम पंचायतों में 15 हजार से ज्यादा दावेदारों के नाम सामने आए हैं।

इसके लिए हमारी टीम राजस्थान के गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंची। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए, हालांकि और भी नाम हो सकते हैं।

कई जगहों पर जहां आने वाले फेज में इलेक्शन हैं, वहां एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है। चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। इससे पहले जानते हैं कि इन ग्राम पंचायतों में कहां कौन सरपंच पद के लिए दावेदार है।