बीते कुछ सालों में कोरोना वायरस के कई वेरिएंट आए हैं. अब इसी कड़ी में कोविड का नया वेरिएंट PJ.2.1 चर्चा में है. इसको लेकर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि अब केवल लक्षणों के आधार पर यह पता लगाना मुश्किल है कि कोई संक्रमण कोविड का है, फ्लू का या किसी दूसरे वायरस का. ऐसे में जरूरत पड़ने पर जांच कराना जरूरी हो सकता है.

WHO ने कहा है कि पुराने कोविड वेरिएंट के कुछ लक्षण सामान्य फ्लू से अलग होते थे, लेकिन अब गले में तेज खराश, खांसी, नाक बहना और कई दिनों तक रहने वाली थकान कोविड है या सामान्य फ्लू इसकी पहचान बिना टेस्ट मुश्किल है. दरअसल, कोविड-19 के नए वेरिएंट PJ.2.1 क के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू से मिलते जुलते बताए जा रहे है