यशस्वी जायसवाल को वनडे में जगह नहीं, अश्विन ने चयनकर्ताओं की धज्जियां उड़ाई, बोले- उनका आत्मविश्वास डगमगा सकता है

Updated on 17-10-2026 11:35 AM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टीम के बैकअप ओपनर हैं और अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के दावेदार भी हैं। 6 वनडे मैचों में उनके नाम दो शतक हैं लेकिन इसके बाद भी टीम में जगह नहीं मिली। रविचंद्रन अश्विन को चयनकर्ताओं का फैसला पसंद नहीं आया है और वह जमकर भड़के हैं।

आर अश्विन ने यशस्वी को लेकर पूछे तीखे सवाल

आर अश्विन का कहना है कि कम से कम यशस्वी जायसवाल को आखिरी दो वनडे में मौका देना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो उस जगह पर यशस्वी जायसवाल को जरूर मौका मिलना चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। खासकर तब, जब वह इतने अच्छे से रन बना रहे थे।'
अश्विन का मानना है कि यशस्वी जायसवाल पहले की तरफ बैटिंग नहीं कर पा रहे हैं। उनके बल्ले से अब वैसे रन नहीं निकल रहे। उन्होंने आगे कहा- एक बात बताइए, शुभमन गिल की स्थिति तो समझ में आती है क्योंकि वह लगातार ट्रैवल कर रहे हैं। केएल राहुल की स्थिति भी समझी जा सकती है। लेकिन यशस्वी जायसवाल को तो खेलने का बिल्कुल भी समय नहीं मिल रहा है, है ना? मैं सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा कि यशस्वी जायसवाल को मौके दिए जाने चाहिए। लेकिन, उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है। पता नहीं, पर अगर आप उनकी बल्लेबाजी देखें, तो वह अब उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, जैसे दो-तीन साल पहले किया करते थे।

यशस्वी के बल्ले से रन नहीं निकले

यशस्वी जायसवाल ने आखिरी 9 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक ही फिफ्टी ठोकी है। श्रीलंका में भी वह अर्धशतक नहीं लगा पाए। रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में मुंबई के लिए उनका खात भी नहीं खुला।। आर अश्विन ने कहा- वह रनों की मशीन थे। अगर उनका आत्मविश्वास कम हो रहा है, तो टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं का यह काम है कि उन्हें जहां भी संभव हो मौका दें। लेकिन उन्हें ऐसे मौके बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। उन्हें ये मौके नहीं दिए जा रहे हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि अगर इन दो वनडे मैचों में कोई मौका बनता है, अगर मैं टीम मैनेजमेंट या चयनकर्ताओं की जगह होता तो मैं यशस्वी जायसवाल के पास जाकर पूछता- इन दो वनडे मैचों के लिए यह स्थिति है, क्या आप खेलना चाहते हैं? अगर आप खेलना चाहते हैं, तो जरूर खेलें। इंटरनेशनल मैच खेलने के अनुभव का कोई मुकाबला नहीं है।
यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली अनाधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया ए का हिस्सा भी हैं। रविचंद्रन अश्विन ने माना कि उन्हें टेस्ट की तैयारी करने के लिए समय चाहिए। अश्विन ने कहा- मैं मानता हूं कि उसे टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी करने की जरूरत है। लेकिन मुझे बताइए, यशस्वी जायसवाल ने आखिरी बार वनडे कब खेला था? उसने आखिरी बार टी20 कब खेला था? उसने आखिरी बार टेस्ट मैच कब खेला था? श्रीलंका में खेला गया मैच उसका आखिरी टेस्ट था। उसके बाद से उसने कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। जबकि, यह एक ऐसा खिलाड़ी है जो बेहतरीन फॉर्म में था और लगातार रन बना रहा था। आप कहीं भी स्टंप लगा दें, वह रन बना ही लेता था। यह बहुत अफसोस की बात है। यशस्वी जायसवाल का ख्याल रखना निश्चित रूप से चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है। वह एक बहुत ही कीमती टैलेंट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उनका नया जर्सी नंबर चर्चा का विषय बन गया। अपने…
 18 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रीटेन और रिलीज करने की विंडो 15 नवंबर तक खुली है। हालांकि, सभी टीमें खिलाड़ियों से पहले अपना कोचिंग स्टाफ ठीक करने…
 18 October 2026
यूएई के अबु धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश पर 99 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की है।…
 18 October 2026
नई दिल्ली: वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में कीनिया के चार्ल्स मटाटा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रविवार को 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया कोर्स रिकॉर्ड…
 18 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। बेंगलुरु में खेला गया पांचवां व अंतिम मुकाबला बारिश के कारण…
 18 October 2026
पुडुचेरी: बीसीसीआई के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार के युवा खिलाड़ी अनमोल कुमार ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी। पटना के रहने वाले…
 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टीम…
 17 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
 17 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…
Advt.