क्या CSK में शामिल होंगे हार्दिक पंड्या? CEO कासी विश्वनाथन का बड़ा बयान, बताए टीम के प्लान

Updated on 02-07-2026 12:29 PM
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस का साथ छूटने की खबरों के बीच आईपीएल की 7 फ्रेंचाइजी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच उन्हें लेकर सबसे बड़ी टक्कर की खबरें सामने आ रही हैं। इस पूरे विवाद और अफवाहों के बाजार पर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने चुप्पी तोड़ी है और फ्रेंचाइजी का रुख साफ किया है।

अभी कोई चर्चा नहीं हुई

कासी विश्वनाथन ने इन खबरों को फिलहाल जल्दबाजी बताया है और कहा है कि फ्रेंचाइजी के भीतर हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है। विश्वनाथन ने कहा, 'हमने हार्दिक के ट्रेड पर अभी तक कोई चर्चा नहीं की है। यह प्रक्रिया केवल सीजन की समीक्षा के बाद ही शुरू होगी, जो कि MLC 2026 के समाप्त होने के बाद ही संभव है।' आपको बता दें कि अमेरिका में खेली जाने वाली टी20 लीग मेजर लीग क्रिकेट का आयोजन 18 जुलाई तक होना है। चेन्नई सुपर किंग्स की ही सहायक फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है, जिसके कारण सीएसके का पूरा मैनेजमेंट अभी वहीं व्यस्त है।

RCB और SRH को छोड़कर बाकी सभी टीमें रेस में

टाइम्स ऑफ इंडिया की मूल रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर लीग की बाकी सभी टीमों ने हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह ट्रेड इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि सीएसके का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में बेहद खराब रहा और टीम 8वें स्थान पर रही, जबकि आईपीएल 2025 में टीम 10वें स्थान पर थी। लगातार तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह न बना पाने के कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और टी20 फॉर्मेट में उनकी खुद की फॉर्म पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में दो बार गुजरात टाइटंस को फाइनल में ले जाने वाले और एक बार चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या सीएसके के लिए कप्तानी के विकल्प साबित हो सकते हैं।

पिछले साल जडेजा-सैमसन का हुआ था मेगा ट्रेड

चेन्नई सुपर किंग्स इस तरह के हाई-प्रोफाइल ट्रेड के लिए पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी है। पिछले साल ही आईपीएल इतिहास का एक सबसे बड़ा ट्रेड देखने को मिला था, जब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन सीएसके में शामिल हुए थे, जबकि दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की टीम में चले गए थे। भले ही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन हार्दिक पंड्या के लिए व्यक्तिगत और कप्तानी के तौर पर साधारण रहा हो, लेकिन सीमित ओवरों में दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडरों में शुमार हार्दिक को अपने पाले में करने के लिए हर टीम एड़ी-चोटी का जोर लगाने को तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.