हैरी केन ने जीता बैलन डी'ओर अवॉर्ड:25 साल बाद इंग्लैंड के फुटबॉलर को मिला, विमेंस में एलेक्सिया पुतेलास की तीसरी जीत

Updated on 27-10-2026 01:38 PM

इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले इंग्लिश फुटबॉलर बने हैं।

उनसे पहले 2001 में माइकल ओवेन ने यह अवॉर्ड जीता था। यह अवॉर्ड सेरेमनी सोमवार को लंदन में हुई।

केन ने पिछले सीजन क्लब और देश के लिए 73 गोल किए। वे यूरोप के टॉप स्कोरर रहे। वोटिंग में उन्होंने फ्रांस के किलियान एम्बापे, स्पेन के लेमिन यामल, 2024 के विजेता रोड्री और रिकॉर्ड 8 बार के विजेता लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा। यामल लगातार तीसरे साल बेस्ट यंग प्लेयर चुने गए।

बायर्न को दिलाया बुंडेसलीगा और जर्मन कप का खिताब

केन ने बायर्न म्यूनिख को बुंडेसलीगा और जर्मन कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जर्मन कप के फाइनल में स्टटगार्ट के खिलाफ हैट्रिक लगाई।

वर्ल्ड कप में भी केन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 6 गोल किए और इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के मामले में गैरी लिनेकर को पीछे छोड़ दिया। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारने के बाद तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस को हराया।

केन बोले- मेरा सफर आसान नहीं था

अवॉर्ड जीतने के बाद केन भावुक नजर आए। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत, दृढ़ संकल्प और खुद पर भरोसे से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

केन ने कहा, ‘मेरा सफर सीधा और आसान नहीं था। मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं था, जो सीधे शीर्ष पर पहुंच गया। मुझे मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। मुझे लगातार मेहनत करके खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करना पड़ा। उम्मीद है कि मेरा सफर बच्चों को प्रेरित करेगा।’

केन ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के साथियों, कोचों, माता-पिता और पत्नी केट को दिया। उन्होंने पत्नी को अपना सबसे अच्छा दोस्त और सबसे बड़ा समर्थक बताया।

इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने भी केन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम खुशकिस्मत है कि उसके पास केन जैसा कप्तान है।

पहली बार लंदन में हुआ समारोह

बैलन डी'ओर समारोह पहली बार लंदन में आयोजित किया गया। इसके जरिए 1956 में इस पुरस्कार के पहले विजेता बने इंग्लैंड के स्टेनली मैथ्यूज को भी सम्मान दिया गया।

विमेंस कैटेगरी में एलेक्सिया पुतेलास की तीसरी जीत

स्पेन की मिडफील्डर एलेक्सिया पुतेलास ने विमेंस बैलन डी'ओर का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया। उन्होंने इससे पहले 2021 और 2022 में लगातार दो बार यह अवॉर्ड जीता था।

पुतेलास ने पिछले सीजन अपनी पूर्व टीम बार्सिलोना को विमेंस चैंपियंस लीग सहित कई खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दिसंबर में स्पेन को विमेंस नेशंस लीग का खिताब जिताने में भी योगदान दिया।

32 साल की पुतेलास ने स्पेन की अपनी साथी एताना बोनमाटी के लगातार तीन साल के दबदबे को खत्म किया। बोनमाटी ने 2023, 2024 और 2025 में यह अवॉर्ड जीता था, लेकिन पैर में फ्रैक्चर के कारण इस बार शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना सकीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.