अंडर-19 महिला क्रिकेट में 1 रन पर विवाद:झारखंड ने BCCI से की शिकायत, स्कोरर पर रन नहीं जोड़ने का आरोप

Updated on 27-10-2026 01:39 PM

अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर ने पारी के दौरान पूरा किया गया एक रन टीम के खाते में नहीं जोड़ा।

इससे झारखंड की टीम 1 रन से मैच हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एसोसिएशन ने इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लिखित शिकायत भेजी है।

पिछले मंगलवार को खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम आखिरी गेंद पर 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आधिकारिक स्कोर के अनुसार, उत्तराखंड ने यह मुकाबला 1 रन से जीता।

रनआउट के दौरान एक रन नहीं जोड़ने का आरोप

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड का आरोप है कि पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाज दूसरा रन लेने की कोशिश में रनआउट हो गया। इस दौरान बल्लेबाज पहला रन पूरा कर चुके थे, लेकिन ऑफिशियल स्कोरर ने रनआउट तो दर्ज किया, पर पूरा किया गया पहला रन टीम के स्कोर में नहीं जोड़ा।

JCA के मुताबिक, मैदान के दूसरे छोर पर लगे स्कोरबोर्ड पर हर गेंद के बाद स्कोर अपडेट हो रहा था और उसमें यह रन जोड़ दिया गया था। हालांकि, मुख्य स्कोरर के रिकॉर्ड में रन नहीं जुड़ा।

खिलाड़ियों को लगा मैच टाई हो गया

झारखंड के खिलाड़ियों को स्कोरबोर्ड पर दिख रहे स्कोर के आधार पर लगा कि टीम को जीत के लिए 2 रन और मैच टाई कराने के लिए 1 रन चाहिए। आखिरी गेंद पर टीम ने 1 रन बनाया, लेकिन इसके बावजूद उसे 1 रन से हारा हुआ घोषित कर दिया गया।

मैच के बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने नागपुर के अमृतबाई डागा कॉलेज मैदान पर स्कोरर से इस मामले में बहस भी की। हालांकि, स्कोरर ने अपना फैसला नहीं बदला।

अंपायरों के फैसले पर भी उठाए सवाल

झारखंड के एक अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मैदान के दूसरे छोर पर लगे स्कोरबोर्ड पर हर गेंद के बाद अपडेटेड स्कोर दिख रहा था, लेकिन मुख्य स्कोरर एक रन जोड़ना भूल गए। एसोसिएशन का दावा है कि इस गलती के कारण मैच टाई नहीं हो सका।

झारखंड के अधिकारी के मुताबिक, टीम ने स्कोर में सुधार करने का अनुरोध भी किया, लेकिन स्कोरर ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, अंपायरों को स्कोरिंग के लिए आधिकारिक स्कोरर के रिकॉर्ड पर भरोसा करना होता है, न कि मैदान पर स्कोरबोर्ड अपडेट करने वाले व्यक्ति के रिकॉर्ड पर।

JCA ने इस मामले में BCCI को शिकायत भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। अब इस विवाद पर बोर्ड की ओर से होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.