पूरी सीरीज में इंग्लिश मीडिया से मुंह छिपाए फिरेंगे बाबर आजम? पूर्व पाकिस्तान कप्तान ने बताया शर्मनाक प्लान

Updated on 11-08-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी तीन मैचों के टेस्ट दौरे के दौरान स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को वहां के स्थानीय मीडिया से दूर रखा जाना चाहिए। राशिद लतीफ का मानना है कि इंग्लैंड का दौरा काफी कठिन होता है और वहां का मीडिया मेहमान टीमों को अनावश्यक विवादों में घसीटने की कोशिश करता है।

बाबर की जगह शान को भेजा जाए

एक शो में बातचीत करते हुए लतीफ ने कहा, 'इंग्लैंड का दौरा एक कठिन काम है और इंग्लिश मीडिया अक्सर मेहमान टीमों को अनावश्यक रूप से खबरों में शामिल करने की कोशिश करता है।' उन्होंने सुझाव दिया कि बाबर के बजाय पूर्व कप्तान शान मसूद को मीडिया से बातचीत के लिए भेजा जाना चाहिए।

शान मसूद को इंग्लैंड का अनुभव

लतीफ ने कहा, 'बाबर आजम एक अनुभवी खिलाड़ी हैं इसलिए पीसीबी प्रबंधन के लिए बेहतर होगा कि वह उन्हें इंग्लिश मीडिया से दूर रखे और पूर्व कप्तान शान मसूद को उनसे बात करने के लिए अधिक बार भेजे।' लतीफ का मानना है कि शान मसूद को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और वह वहां के मीडिया से निपटना अच्छी तरह जानते हैं।

हाल ही में वेस्टइंडीज में मिली थी जीत

लतीफ की यह सलाह ऐसे समय में आई है जब बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में बल्ले से शानदार फॉर्म दिखाई है। तारौबा में खेले गए पहले टेस्ट की चौथी पारी में जब पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई थी, तब बाबर 58 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इसके बाद पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 88 रन और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाए जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की। यह विदेशी जमीन पर कप्तान के रूप में उनकी पहली टेस्ट जीत भी थी।

पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से

वेस्टइंडीज के सफल दौरे के बाद अब पाकिस्तान की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर हैं। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त से हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स मैदान पर और तीसरा व अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.