कौन थे सर गारफील्ड सोबर्स? जब महान ऑलराउंडर से फैन बनकर मिले विराट-रोहित, देखें वीडियो

Updated on 18-07-2026 01:44 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने वाले और खेल इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर माने जाने वाले सर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में बारबाडोस में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया है। उनके बेटे डैनियल ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। वे अपने 90वें जन्मदिन से महज 10 दिन दूर थे। सर गैरी सोबर्स के निधन पर BCCI सहित दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड और दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बीसीसीआई ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी फैन बॉय बनकर उनसे मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

जब रोहित, विराट और रहाणे भी गैरी सोबर्स के सामने बन गए फैन

बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो साल 2023 में भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान का है। बारबाडोस के गारफील्ड सोबर्स पवेलियन में जब यह महान खिलाड़ी भारतीय टीम से मिलने पहुंचे, तो नजारा देखने लायक था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी सर गैरी सोबर्स के सामने किसी आम क्रिकेट फैन की तरह बेहद शालीनता और सम्मान के साथ खड़े नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे पहले उनसे हाथ मिलाकर उनका हालचाल जाना। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने बेहद आदर के साथ उनसे मुलाकात की। भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर सर गैरी सोबर्स के प्रति जो सम्मान था, उसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था।

1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

सर गारफील्ड सोबर्स का नाम क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। वे फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के सबसे पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने यह करिश्मा साल 1968 में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ किया था। क्रिकेट में उनके इसी अभूतपूर्व योगदान के कारण, ICC साल 2004 से हर साल दुनिया के बेस्ट पुरुष क्रिकेटर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित करता है।

सर गैरी सोबर्स के बेमिसाल और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

मार्च 1954 से अप्रैल 1974 के बीच करीब दो दशकों तक विश्व क्रिकेट पर राज करने वाले इस खिलाड़ी के आंकड़े आज भी किसी जादू से कम नहीं लगते। आइए उनके रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
  • टेस्ट मैच: 93
  • कुल रन: 8,032
  • बल्लेबाजी औसत: 57.78
  • शतक: 26 (जिसमें 365* रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी शामिल है)
  • अर्धशतक: 30
  • टेस्ट विकेट: 235

क्रिकेट जगत ने दी नम आंखों से विदाई

बीसीसीआई ने अपने शोक संदेश में लिखा, 'बीसीसीआई सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है, जो खेल के सच्चे प्रतीक और क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों में से एक थे। कैरेबियाई क्रिकेट और वैश्विक खेल में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।' वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बेहद भावुक होते हुए लिखा, 'एक महान पारी का अंत हो गया। हमारे दिलों में, अब और हमेशा के लिए, सर गारफील्ड सोबर्स।' नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने भी उन्हें इतिहास का सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। भले ही सर गैरी सोबर्स आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर लिखी उनकी अमर गाथाएं हमेशा जीवित रहेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.