कौन हैं मानव सुथार? शुभमन गिल की कप्तानी में किया टेस्ट डेब्यू, विराट-रोहित को किया था परेशान

Updated on 06-06-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले के बीच भारतीय क्रिकेट से एक बेहद खास पल सामने आया है। राजस्थान और गुजरात टाइटंस के स्टार ऑलराउंडर मानव सुथार ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर लिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर द्वारा चुनी गई इस टीम में मानव को पहली बार शामिल किया गया था। इस खास मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में मानव सुथार को भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। मैच शुरू होने से पहले भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मानव को उनकी डेब्यू टेस्ट कैप थमाई, जिससे इस युवा खिलाड़ी का सालों पुराना सपना सच हो गया।

नेट प्रैक्टिस में रोहित-विराट को कर चुके हैं परेशान

23 साल के इस बाएं हाथ के स्पिनर और ऑलराउंडर पर चयनकर्ताओं की नजर काफी समय से थी। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले जब भारतीय टीम का बेंगलुरु में कैंप लगा था, तब मानव सुथार को नेट्स पर गेंदबाजी के लिए बुलाया गया था। कैंप में कदम रखने से पहले ही घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा थी। जब उन्होंने नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को अपनी फिरकी से जमकर परेशान किया, तो सीनियर खिलाड़ियों को भी उनकी प्रतिभा का अंदाजा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस कैंप में सीनियर खिलाड़ियों का मानना था कि अगर मानव सफेद गेंद से ड्रिफ्ट कराना सीख गए, तो वे रेड-बॉल में बेहद खतरनाक गेंदबाज साबित होंगे।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल का शानदार सफर

मानव सुथार ने फरवरी 2022 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ राजस्थान के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, जहां उन्होंने एक विकेट चटकाया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2.94 की शानदार इकोनॉमी से 129 विकेट चटकाए हैं। उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मैच जनवरी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ था, जहां उन्होंने पहली पारी में 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ-साथ मैच में कुल 7 विकेट भी झटके थे। निचले क्रम में अपनी भरोसेमंद बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले मानव ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 25.54 की औसत से 945 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।वाइट बॉल क्रिकेट की बात करें तो मानव ने 25 लिस्ट-ए मैचों में 4.41 की इकोनॉमी से 34 विकेट और 28 टी20 मैचों में 7.33 की इकोनॉमी से 25 विकेट हासिल किए हैं। वे आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का भी हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने इस सीजन में 4 मैच खेलते हुए 2 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा, फरवरी में नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच में वे इंडिया ए की तरफ से भी मैदान पर उतर चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.