रोहित, धोनी, गंभीर, गिल जो नहीं कर सके, इस 25 साल के लड़के ने पहले ही मैच में कर दिया, यूं कंगारू शर्मसार
Updated on
14-08-2026 12:50 PM
डार्विन: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के खिलाफ बैटिंग काफी मुश्किल होती है। पिच में उछाल को संभाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। सलामी बल्लेबाजों के लिए तो बैटिंग और भी मुश्किल होती है। भारत के लिए 31 सलामी बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में बैटिंग की है। इसमें सिर्फ 9 के नाम ही शतक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला ही टेस्ट मैच खेल रहे 25 साल के बांग्लादेशी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने शतक ठोक दिया है।
तंजीद हसन तमीम ने 101 रनों की पारी खेली
डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर तमीम हसन तमीम ने 101 रनों की पारी खेली। उन्होंने 197 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। वह ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह 25 साल के तमीम के टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा ही मुकाबला है। यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
भारत के कई दिग्गजों के ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं
100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दिलीप वेंगसकर के नाम 17 शतक हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में वह 16 मैच खेलने के बाद भी शतक नहीं लगा पाए। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 10 जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 9 टेस्ट खेले। इन दोनों के नाम भी वहां इस फॉर्मेट में शतक नहीं है। उनके अलावा महान कपिल देव, नवाब पटौदी, शुभमन गिल, गौतम गंभीर और शिखर धवन जैसे बल्लेबाज भी ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं ठोक पाए हैं।ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट इतिहास के कई दिग्गज बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाए हैं।वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉलके नाम टेस्ट में 11867 रन हैं। उन्होंने कुल 30 शतक ठोके हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके नाम एक भी शतक नहीं है। इंग्लैंड के नासिर हुसैन, साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और पाकिस्तान के मुदस्सर नजर भी ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं ठोक पाए।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…