इजरायल कर रहा जांच
इजरायली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आमतौर पर अमीराती पायलट ही इजरायल के लिए उड़ान भरते हैं। ओमान के पायलट का इजरायल आना सामान्य बात नहीं है। ऐसे में इजरायली एजेंसी इस बात की जांच कर रही हैं कि ओमानी पायलट को तेल अवीव जाने वाले विमान को उड़ाने के लिए मंजूरी कैसे मिल गई। जानिए इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है।- दुबईफ्लाई की उड़ान FZ 1073 बुधवार को करीब 180 यत्रियों को लेकर यूएई से इजरायल जा रही थी।
- विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद इससे इमरजेंसी सिग्नल मिला, जो हाईजैक के समय दिया जाता है।
- जॉर्डन के एयरस्पेस से ये इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया। इसके कुछ देर बाद विमान सऊदी की ओर मोड़ दिया गया।
- विमान से सिग्नल मिलने के बाद इजरायल में हलचल मच गई और लड़ाकू विमानों को भी अलर्ट मोड पर कर दिया गया।
- इसके कुछ ही देर बाद फ्लाईदुबई की फ्लाइट के सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने की बात सामने आई।
- लैंडिंग के बाद सामने आया कि को-पायलट ने पायलट पर हमला करते हुए प्लेन क्रैश की कोशिश की लेकिन इसे बचा लिया गया।
- सऊदी अरब में लैंडिंग के बाद सामने आया है कि जिस पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की, वह ओमान का नागरिक है।
