वैभव सूर्यवंशी ने SRH को हराने के बाद लिखा ये तीन शब्द का मैसेज, गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी चेतावनी!

Updated on 28-05-2026 11:54 AM
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की खूंखार पारी खेलने वाले 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का जलवा मैदान के बाद अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। हैदराबाद को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने और राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर-2 में पहुंचाने के बाद इस युवा बल्लेबाज ने विरोधियों को एक बेहद कड़ा संदेश भेजा है। मैच में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मुकाबले की चार बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। लेकिन इन तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उस 3 शब्दों के कैप्शन की हो रही है, जिसने अगले मुकाबले में राजस्थान का सामना करने जा रही गुजरात टाइटंस की रातों की नींद उड़ा दी है।

वैभव सूर्यवंशी की चेतावनी!

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के जड़कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे, 'Hungry for more' यानी अभी भूख और बाकी है। महज 15 साल के इस सिक्सर किंग के इन तीन शब्दों ने यह साफ कर दिया है कि वे हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत और अपने 97 रनों के स्कोर से संतुष्ट होकर रुकने वाले नहीं हैं। उनका लक्ष्य बेहद साफ है, अपनी इस खूंखार फॉर्म को जारी रखना और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जिताना।

क्वालीफायर-2 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी चेतावनी

वैभव सूर्यवंशी का यह आक्रामक संदेश सीधे तौर पर गुजरात टाइटंस के लिए एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है। एलिमिनेटर मुकाबला जीतने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स का सामना क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से होना है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और उनके गेंदबाजों के लिए वैभव को रोकना इस समय सबसे बड़ी चुनौती होगी। वैभव इस सीजन में अब तक 65 छक्के जड़कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और 680 रन बनाकर सबसे सफल अनकैप्ड बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनका यह कहना कि 'अभी भूख और बाकी है', गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण के लिए खतरे की घंटी है।

सोशल मीडिया पर फैंस और दिग्गजों ने लुटाया प्यार

वैभव सूर्यवंशी की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट जगत के दिग्गजों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस का कहना है कि जिस खिलाड़ी में इतनी कम उम्र में रनों और छक्कों की ऐसी भूख हो, उसे दुनिया का कोई भी गेंदबाजी आक्रमण नहीं रोक सकता। खुद यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल द्वारा उन्हें 'न्यू सिक्स मशीन' और ब्रॉडकास्टर्स द्वारा 'यूनिवर्सल बेबी बॉस' कहे जाने के बाद वैभव का आत्मविश्वास इस समय सातवें आसमान पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.