वैभव और तिलक को मिली दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलने की अनुमति, केएल राहुल नहीं उतरेंगे

Updated on 05-09-2026 04:54 PM
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ ने नॉर्थ जबकि ईस्ट ने सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है। भारतीय टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। दलीप ट्रॉफी का अंत 10 सितंबर को होगा।

तिलक और वैभव खेलेंगे दलीप ट्रॉफी फाइनल

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को फैसला लेना था कि टी20 टीम में शामिल तिलक वर्मा , वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन खेलेंगे या नहीं। ये तीनों खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलते दिखेंगे। ईशान ईस्ट जोन के कप्तान हैं तो तिलक वर्मा साउथ जोन की कप्तानी कर रहे हैं। 10 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली पहुंचना है।

केएल राहुल फाइनल में नजर नहीं आएंगे

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के लिए खेलेंगे। वहीं टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट में भारत के लिए नंबर-3 पर कमाल की बैटिंग की थी। दो मैचों में दो शतक लगाकर पडिक्कल ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड अपने नाम किया था।

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान और विकेटकीपर), एसके रशीद, के साई तेजा, टी विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, टी त्यागराजन, आर स्मरण, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश, एन जगदीसन, अमन खान, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज।

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.