जीभ बाहर, दोनों हाथ ऊपर करके डांस, कैमरून ग्रीन के विकेट के बाद तस्कीन अहमद ने यूं मनाया जश्न
Updated on
13-08-2026 12:45 PM
डार्विन: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पहले टेस्ट की पहली पारी में आउट किया। 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रही है। दोनों टीमों के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच हो रहा है। मैच के पहले दिन पहले ही सेशन में तस्कीन ने कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया।
तस्कीन अहमद का अजीबोगरीब सेलिब्रेशन
ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन पिच पर अच्छे दिख रहे थे। 22वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने तस्कीन अहमद के खिलाफ छक्का मारा। लेकिन आखिरी गेंद को फ्लिक किया और वह मिड विकेट पर मुशफिकुर रहीम के हाथों में चली गई। रहीम ने डाइव मारकर गेंद को लपक लिया। गेंद लेग स्टंप पर थी लेकिन ग्रीन उसे फील्डर के दूर नहीं रख पाए और इसी वजह से पवेलियन लौटना पड़ा। 13 गेंदों पर ग्रीन के बल्ले से सिर्फ 13 रनों की ही पारी निकली।
विकेट लेने के बाद तस्कीन अहमद ने जो सेलिब्रेशन किया, वो चर्चा में आ गया है। तस्कीन ने विकेट मिलने के बाद अपना जीभ बाहर निकला। इसके साथ ही अपना हाथ ऊपर उठाकर डांस भी किया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।बांग्लादेश देश की टीम ने इससे पहले 2003 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेला था। 23 साल बाद टीम वहां का दौरा कर रही है। दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग बांग्लादेश की पेस बॉलिंग के खिलाफ जूझती नजर आई। पहले ही सेशन मेंऑस्ट्रेलिया के 74 रन पर 4 विकेटगिर गए। कैमरून ग्रीन पहले सेशन की आखिरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…