एलिमिनेटर में सनराइजर्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

Updated on 27-05-2026 12:59 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रियान पराग की राजस्थान रॉयल्सस से है। दोनों टीमों की टक्कर मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे और राजस्थान की टीम चौथे नंबर पर थी।

हैदराबाद बनाम राजस्थान हेड टू हेड

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें सनराइजर्स को 14 जीत मिली है जबकि राजस्थान ने 9 मैचों को अपने नाम किया है। इस सीजन हुए दोनों मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को हराया है। आखिरी 5 मैचों में हैदराबाद का पलड़ा 5-0 से भारी है। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच आसान नहीं होगा। आखिरी बार राजस्थान ने 2023 सीजन में हैदराबाद को हराया था।

प्लेऑफ में दो बार भिड़ंत हो चुकी

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के प्लेऑफ में भी टक्कर हो चुकी है। 2024 सीजन का दूसरा क्वालीफायर इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। उसमें सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली थी। उससे पहले 2013 में भी दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला हुआ था। उस मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 4 विकेट के अंतर से हराया था।

इस सीजन राजस्थान और हैदराबाद का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की दमदार शुरुआत की थी। उसने अपने पहले चारों मैच जीते थे। फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसे हार मिली। 5वें से 12वें मैच के बीच टीम सिर्फ दो जीत हासिल कर पाई। हालांकि आखिरी दो मैच जीतकर उसने प्लेऑफ में जगह बना लिया। वहीं दूसरी तरफ सनराजर्स हैदराबाद को पहले चार मैचों में तीन हार मिली थी। फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही लगातार 5 जीत का सिलसिला शुरू हुआ। तब से टीम ने 10 मैचों में 8 जीत हासिल की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.