माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति किया गया जागरूक

Updated on 15-10-2026 02:20 PM

अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, आपदा के समय सतर्कता बरतने तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय टीम के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को आगजनी सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों, सुरक्षा संबंधी सावधानियों तथा संकट के समय उचित निर्णय लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इस दौरान आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ, सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में अरुण टोप्पो, आकाश किशपोट्टा एवं नीरज चौहान, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन विभाग से अंजनी तिवारी, चंद्र प्रताप सिंह एवं राजू गोस्वामी, विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम राठिया, विद्यालय के अन्य समस्त शिक्षकगण,  विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही समीपवर्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन…
 16 October 2026
रायपुर।सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर आया है।…
 16 October 2026
रायपुर।दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल…
 16 October 2026
दुर्ग। जल ही जीवन, जल ही विकास और हर खेत तक पानी-हर किसान के चेहरे पर मुस्कान के मूलमंत्र पर चलते हुए, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन (वर्ष 2000) के बाद…
 16 October 2026
दुर्ग।  न्याय पाने के लिए दूरी बाधा न बने और न्यायिक प्रक्रिया समय तथा संसाधनों के लिहाज से अधिक सुगम हो - इसी उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय,…
 16 October 2026
दुर्ग। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हुई। विकासखंड एवं विधानसभावार आयोजित इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाएं…
 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
Advt.