प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सत्यनारायण बरेठ

Updated on 15-10-2026 02:19 PM

कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान उनके मन में हमेशा यह इच्छा थी कि एक दिन वे अपना छोटा-सा व्यवसाय शुरू करें और अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार के भविष्य को बेहतर बना सकें। कोविड-19 महामारी के दौरान आए लॉकडाउन ने उनके जीवन को भी प्रभावित किया, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने सपने को छोड़ने के बजाय उसे नई दिशा देने का संकल्प लिया।

इसी संकल्प के साथ  सत्यनारायण बरेठ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ₹10,000 के ऋण के लिए आवेदन किया। ऋण मिलने के बाद उन्होंने फास्ट फूड का छोटा-सा व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन उनके भीतर आत्मविश्वास और मेहनत की कमी नहीं थी। उन्होंने लगन और निरंतर प्रयास से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना शुरू किया।

समय के साथ उनके प्रयास रंग लाने लगे। उन्होंने पहला ऋण समय पर चुका दिया, जिसके बाद उन्हें योजना के अंतर्गत ₹20,000 का अगला ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने व्यवसाय को और विस्तार दिया। कारोबार बढ़ने के साथ उनकी आमदनी में भी सुधार आया और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सहूलियत होने लगी।

 बरेठ के लिए यह केवल व्यवसाय बढ़ने की कहानी नहीं है, बल्कि अपने सपने को हकीकत में बदलने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की कहानी है। अपनी मेहनत से अर्जित आय के माध्यम से वे अपने बच्चों की परवरिश और परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा पा रहे हैं। नियमित रूप से ऋण चुकाने की उनकी आदत और व्यवसाय के प्रति समर्पण ने उन्हें आगे बढ़ने का विश्वास दिया।

निरंतर प्रगति और समय पर ऋण का भुगतान करने के परिणामस्वरूप वर्तमान में उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ₹50,000 का ऋण भी स्वीकृत किया गया है। अब उनके सामने अपने व्यवसाय को और बेहतर बनाने तथा आय के नए अवसर तैयार करने की नई संभावनाएं हैं।

 सत्यनारायण बरेठ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिले आर्थिक सहयोग को अपने जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण आधार मानते हैं। वे इस सहयोग के लिए भारत सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने  सत्यनारायण बरेठ के छोटे से प्रयास को आत्मनिर्भरता की राह में एक मजबूत कदम बनाया है। उनकी कहानी यह बताती है कि जब मेहनत को अवसर का साथ मिलता है, तो कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की नई राह बनती है। आज  बरेठ अपने व्यवसाय के साथ आगे बढ़ते हुए न केवल स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य की नींव भी मजबूत कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन…
 16 October 2026
रायपुर।सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर आया है।…
 16 October 2026
रायपुर।दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल…
 16 October 2026
दुर्ग। जल ही जीवन, जल ही विकास और हर खेत तक पानी-हर किसान के चेहरे पर मुस्कान के मूलमंत्र पर चलते हुए, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन (वर्ष 2000) के बाद…
 16 October 2026
दुर्ग।  न्याय पाने के लिए दूरी बाधा न बने और न्यायिक प्रक्रिया समय तथा संसाधनों के लिहाज से अधिक सुगम हो - इसी उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय,…
 16 October 2026
दुर्ग। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हुई। विकासखंड एवं विधानसभावार आयोजित इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाएं…
 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
Advt.