श्रीलंकाई क्रिकेट की फजीहत, बाथरूम में छिपकर वीडियो बनाने के चक्कर में दो खिलाड़ी गिरफ्तार

Updated on 01-05-2026 12:47 PM
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा है। इन पर आरोप है कि ये होटल के बाथरूम में महिलाओं का छिप-छिपकर वीडियो बना रहे थे। इस हरकत के बाद पूरी टीम और बोर्ड की जमकर थू-थू हो रही है।

बाथरूम में मोबाइल से बना रहे थे गंदा वीडियो

मामला कोलंबो के नराहेंपिटा इलाके का है। होटल में रुकी कुछ महिलाओं ने शिकायत की कि जब वे नहा रही थीं, तो कोई मोबाइल फोन से उनका वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब जांच की तो सुई इन दो युवा क्रिकेटरों पर जाकर रुकी। नराहेंपिटा पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं इन लड़कों ने वो वीडियो इंटरनेट पर तो नहीं डाल दिए।

5 लाख की जमानत पर छूटे, पर केस अभी जारी है

पकड़े जाने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल कोर्ट ने इन्हें 5 लाख श्रीलंकाई रुपये की जमानत पर छोड़ तो दिया है, लेकिन मुसीबत अभी टली नहीं है। 25 मई को इन्हें फिर से कोर्ट के चक्कर काटने होंगे। पुलिस ने इनके फोन जब्त कर लिए हैं ताकि ये पता चल सके कि इन्होंने और कितनी ऐसी गंदी हरकतें की हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में मची है अफरा-तफरी

आमतौर पर ऐसी हरकत पर बोर्ड तुरंत एक्शन लेता है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में इस वक्त खुद की कुर्सी बचाने की जंग चल रही है। पिछले दो दिनों में बोर्ड के पुराने अफसरों को हटाकर नई कमेटी बिठाई गई है। इसी उथल-पुथल की वजह से अभी तक इन खिलाड़ियों पर कोई आधिकारिक बैन नहीं लगा है, लेकिन माना जा रहा है कि इनका करियर अब खत्म होने की कगार पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.