40 साल के गोलकीपर को नहीं भेद पाया स्पेन, मैच खत्म होते ही ‘चट्टान’ के करिश्मे पर मिलियन फैंस का अद्भुत गिफ्ट

Updated on 16-06-2026 12:09 PM
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक भी गोल करने नहीं दिया। 40 साल की उम्र में भी जिस मुस्तैदी से उन्होंने विपक्षी टीम की नाक में दम किया सभी को अपना दिवाना बना दिया। नतीजनत वोजिन्हा ने कुछ ही घंटो में लाखों फॉलोअर्स अर्जित कर लिए। यह उनके करियर के सबसे खास पलों में से एक बन गया है।

वोजिन्हा के साथ जुड़े लाखों फॉलोअर्स

केप वर्डे बनाम स्पेन मुकाबले के बाद वोजिन्हा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 6000 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मैच शुरू होने से पहले उनको 50 हजार यूजर्स ने फॉलो किया था। अब यह संख्या बढ़कर 4 मिलियन पार कर चुकी है। 40 साल की उम्र में वोजिन्हा के इस खिलाड़ी की दुनिया कायल हो गई है। स्पेन जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ उन्होंने एक भी गोल नहीं होने दिया।

वोजिन्हा के नाम जुड़ा खास रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप के डेब्यू पर क्लीन शीट के साथ जाने वाले वोजिन्हा सबसे उम्रदराज गोलकीपर बन गए हैं। 40 साल की उम्र में वोजिन्हा वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उनसे ज्यादा उम्र के सिर्फ मिस्र के पूर्व गोलकीपर एस्साम अल-हदारी थे। जो 2018 के टूर्नामेंट में खेलने के समय 45 साल के थे। वोजिन्हा ने मैच के बाद भावुक बयान देते हुए कहा कि, 'मैच के बाद मैं रो पड़ा क्योंकि मैं बचपन में अपने दादा-दादी के साथ पला-बढ़ा था और वे वहां मौजूद नहीं हो सके।'

स्पेन के खिलाफ बचाए 7 गोल

ग्रुप एच के इस मुकाबले में स्पेन का दबदबा पूरे समय बना रहा लेकिन फिर भी गोल नहीं कर सके। पहले हाफ के अंत में फेरान टोरेस ने नजदीकी शॉट से क्रॉसबार पर गेंद मारी। जिसके बाद वोजिन्हा ने शानदार बचाव करते हुए मिकेल ओयारजाबल के हेडर को रिबाउंड पर रोक दिया। ब्रेक के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा।

टोरेस को एक बार फिर गोल करने से रोका गया, जबकि आयमेरिक लापोर्टे भी अनुभवी गोलकीपर को भेदने में नाकाम रहे। स्पेन हर हाल में जीत दर्ज करना चाहता था। लामिन यामल के मैदान में आने से भी परिणाम नहीं बदला। स्पेन के सभी खिलाड़ी वर्ल्ड क्लास है इसके बावजूद वह 40 साल के वोजिन्हा से पार नहीं पा सके और मुकाबाला ड्रॉ के रूप में खत्म हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.