टिमरनी के "सिंघम" विधायक: 265 बच्चों की जान पर बनी तो मौत से लड़ गए अभिजीत शाह, जलते स्कूल से कंधे पर उठा लाए मौत का सिलेंडर

Updated on 23-08-2026 10:54 AM

       ( प्रमिल अग्रवाल )

हरदा/टिमरनी। कहते हैं नेता भाषण देता है, अभिभावक बचाता है... लेकिन टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने आज साबित कर दिया कि असली जनप्रतिनिधि कैसा होता है।

         टिमरनी के *प्राथमिक शाला खुदिया* में शुक्रवार को वो हुआ जिसकी कल्पना से ही रूह कांप जाए। स्कूल की रसोई में भीषण आग भड़क गई। अंदर 265 मासूम बच्चे क्लास में बैठे थे और रसोई में रखा गैस सिलेंडर आग की लपटों में घिरा, धूं-धूं कर जल रहा था। एक चिंगारी और... पूरा स्कूल बारूद बन जाता।

*मौत का सिलेंडर और अटकी सांसें*

  आग इतनी तेज थी कि टीचर और ग्रामीण भी पास जाने से डर रहे थे। सिलेंडर लाल अंगारा बन चुका था। बस फटने ही वाला था। पूरे गांव की सांसें थम गई थीं। 265 घरों के चिरागों पर मौत मंडरा रही थी।

*तभी एंट्री हुई टिमरनी के बाजीराव की*

            खबर मिलते ही विधायक अभिजीत शाह मौके पर पहुंचे। किसी ने कहा फायर ब्रिगेड को बुलाते हैं, किसी ने कहा पुलिस को। लेकिन शाह ने एक सेकंड नहीं सोचा।

कुर्ते की बाजू चढ़ाई, मुंह पर गमछा लपेटा और सीधे आग के समंदर में कूद गए।

घने धुएं, जलती लपटों के बीच से उन्होंने अकेले अपने कंधे पर उस जलते हुए मौत के सिलेंडर को खींचकर बाहर फेंका। सिलेंडर बाहर आते ही भीषण विस्फोट का खतरा टल गया और फिर ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

*विधायक ने कहा -*

 "उस समय अपनी जान का ख्याल नहीं आया। आंखों के सामने सिर्फ 265 मासूम बच्चे थे। मन में एक ही बात थी - किसी भी बच्चे को आंच नहीं आनी चाहिए।"

आज टिमरनी ही नहीं, पूरे हरदा जिले में एक ही चर्चा है - *नेता हो तो अभिजीत शाह जैसा!* जिसने कुर्सी नहीं, बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।

प्राथमिक शाला खुदिया के शिक्षकों और बच्चों के परिजनों ने विधायक को देवदूत बताते हुए उनका आभार माना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 August 2026
       ( प्रमिल अग्रवाल )हरदा/टिमरनी। कहते हैं नेता भाषण देता है, अभिभावक बचाता है... लेकिन टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने आज साबित कर दिया कि असली जनप्रतिनिधि कैसा होता है।         टिमरनी के…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल की खराब हवा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रिपोर्ट मांगी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम को साल 2019 से अब तक के वायु गुणवत्ता का…
 22 August 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है। कोटा 84,492 टन बढ़ा है। पहले प्रदेश का कोटा 4,54,580 टन था,…
 22 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में चिह्नित 38,490…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल में ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवा पर असर पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने टैक्सी यूनियनों की मांग के बाद एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर चल रहे…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल के मंगलवार चौराहा स्थित रुस्तम हम्माल मस्जिद में तकरीर के दौरान मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि…
 22 August 2026
 भोपाल। कैलारस चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए सरकार ने कवायद प्रारंभ कर दी है। लघु, मध्यम एवं उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने कारखाने के पुनरुद्धार और दीर्घकालिक…
 22 August 2026
भोपाल। राजधानी के पॉश इलाकों में स्थित बड़े रेस्टोरेंट और पब-बार में लोगों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। शुक्रवार को भोपाल नगर निगम की म्युनिसिपल कोर्ट…
Advt.