रोहित शर्मा को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर गदगद हुए शिखर धवन, सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी बधाई
Updated on
24-06-2026 12:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित को अवॉर्ड दिया। 2 दशकों से वे टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं। क्रिकेट की दुनिया से हिटमैन को इस खास उपलब्धि के लिए ढ़ेरों बधाई संदेश मिले हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में शिखर धवन का सोशल मीडिया पोस्ट है। गब्बर ने अपने निराले अंदाज में रोहित को बधाई दी है।
शिखर धवन ने रोहित शर्मा के लिए किया पोस्ट
रोहित शर्मा और शिखर धवन की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। मैदान के बाहर भी दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के पक्के यार हैं। ऐसे में जब रोहित को पद्मश्री अवॉर्ड मिला तो गब्बर का पोस्ट आना लाजमी था। अपने आधिकारिक अकाउंट से शिखर ने लिखा, 'रन, रिकॉर्ड और लीडरशिप का एक खूबसूरत रिवॉर्ड। पद्मश्री मिलने पर बधाई हो रोहित। बहुत बढ़िया और पूरी तरह से डिजर्व करते हो'
रोहित और धवन सबसे आइकोनिक जोड़ी
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने साल 2013 में एक दूसरे के साथ ओपनिंग करना शुरू किया था। दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों की इस जुगलबंदी ने गेंदबाजों को खूब परेशान किया। खासतौर से वनडे क्रिकेट में दोंनों का दबदबा देखने को मिलता था। रोहित-शिखर ने 115 पारियों में 5,148 रन बनाए। जिसमें 18 शतकीय और 15 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल रहीं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2018 में दोनों ने मिलकर 210 रन बनाए। सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद इन दोनों ने बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाए।
साल 2022 में टूटी जोड़ी
साल 2022 में शिखर धवन के संन्यास के बाद यह जोड़ी मैदान पर हमेशा के लिए टूट गई। रोहित शर्मा 38 की उम्र में भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हैं और वर्ल्ड कप 2027 में भारत का प्रतिनिधितव कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी फॉर्म और फिटनेस को बरकरार रखना होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ हुई वनडे श्रंखला में उन्होंने 16, 48 और 76 रन की पारी खेली थी। रोहित को अगले साल वर्ल्ड कप खेलने के लिए हर मैच में अपना प्रभाव छोड़ना होगा। क्योंकि यशस्वी जायसवाल जैसा बल्लेबाज आखिरी 3 पारियों में 2 शतक जड़ने के बावजूद बाहर बैठा हुआ है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…