शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों पर भड़के, कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी

Updated on 14-10-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। धवन ने कहा कि उन्होंने न तो अपने नाम के इस्तेमाल की अनुमति दी है और न ही टूर्नामेंट में भाग लेने पर सहमति जताई है। उन्होंने मीडिया संगठनों और फैंस से उनकी भागीदारी को लेकर उनकी अनुमति के बिना जारी की गई किसी भी घोषणा को नजरअंदाज करने आग्रह किया है।

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे पता चला है कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में प्रतिभागी के रूप में मेरा नाम शामिल किया गया है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। मेरी टीम इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी अनधिकृत घोषणा पर भरोसा न करें और न ही उसे प्रकाशित करें। आपके स्नेह और समर्थन के लिए आभार।’

धवन का भारत के लिए दमदार रिकॉर्ड

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्हें विशेष रूप से वनडे में काफी सफलता मिली जिसमें उन्होंने 167 मैचों में 44.1 के औसत से 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों में 40.6 के औसत से 2,315 रन बनाए, जिनमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 अर्धशतकों सहित 1,759 रन भी बनाए।

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप इस साल दिसंबर में खेला जाएगा इसके पहले सत्र में संन्यास ले चुके 49 क्रिकेटर चार महाद्वीपीय टीमों एशिया वॉरियर्स, यूरोप चैंपियंस, अफ्रीका लायंस और नॉर्थ अमेरिका ईगल्स की तरफ से खेलेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों…
 14 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह…
 14 October 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर टी20 विश्व कप…
 13 October 2026
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
 13 October 2026
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
 13 October 2026
क्रिकेट के हर फॉर्मेट की अलग चुनौती होती है। वनडे और टी20 फिर भी काफी हद तक एक जैसा है, क्योंकि इसमें गेंद व्हाइट होती है। वहीं टेस्ट मैच मुख्यत:…
Advt.