अफगानिस्तान की टी20 लीग में नहीं खेलेंगे ओली पोप, महिला अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच लिया फैसला

Updated on 13-10-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट होना है। इससे पहले इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप ने अपना नाम वापस ले लिया है। यूएई की मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। उससे पहले विवाद चल रहा है। इसकी वजह अफगानिस्तान में तालिबान का महिलाओं और लड़कियों के प्रति रवैया है।

रॉब की नहीं चाहते इंग्लिश खिलाड़ी लीग में खेले

ओली पोप इंग्लैंड के उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनके इस लीग के ड्राफ्ट में शामिल होने की उम्मीद थी। वह इंग्लैंड के सेंट्रली कॉन्ट्रैक्ट वाले एकमात्र खिलाड़ी होते। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह फैसला खुद लिया है। इसके पीछे इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर रॉब की के साथ किसी बात का सीधा असर नहीं माना जा रहा है। रॉब की ने अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि वह वहां महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जाता है, उससे सहमत नहीं हैं और खुद ऐसी लीग में खेलने नहीं जाते।
रॉब की ने इस मामले में बीसीसी से कहा, 'कानूनी तौर पर खिलाड़ियों को इन टूर्नामेंट में जाकर खेलने से रोकना मुश्किल है। यह एक नैतिक फैसला बन जाता है और खिलाड़ियों को सही नैतिक रुख अपनाने के लिए तैयार रहना पड़ता है। व्यक्तिगत रूप से और मेरे लिए ऐसा कहना आसान है कि मैं वहां जाकर नहीं खेलता। लेकिन यह फैसला खिलाड़ी को ही करना होता है।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान में नहीं होती सीरीज

2021 में तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में लौटने के बाद से इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होते। इंग्लैंड सिर्फ आईसीसी इवेंट में ही अफगानिस्तान का सामना करती है। की ने अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ किए जा रहे व्यवहार का भी विरोध जताया। की ने कहा- मैं अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ किए गए व्यवहार से सहमत नहीं हूं। वहां जिस तरह से चीजें होती हैं, मैं उनसे सहमत नहीं हूं।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मलान उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने लीग के ड्राफ्ट में अपना नाम दिया है। उनके अलावा मोईन अली, जेम्स विंस और जेम्स रेव भी हैं। मलान ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी निजी मान्यताओं और रोजी-रोटी कमाने के बीच मुश्किल फैसला करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों…
 14 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह…
 14 October 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर टी20 विश्व कप…
 13 October 2026
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
 13 October 2026
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
 13 October 2026
क्रिकेट के हर फॉर्मेट की अलग चुनौती होती है। वनडे और टी20 फिर भी काफी हद तक एक जैसा है, क्योंकि इसमें गेंद व्हाइट होती है। वहीं टेस्ट मैच मुख्यत:…
Advt.