पड़ोसी धर्म निभा रहे PWD के ENC के पी एस राणा ! फर्जी दस्तावेजों पर बाल सखा को 25 करोड़ के टेंडर, शिकायत की जांच भी आरोपी चीफ इंजीनियर से करा दी

Updated on 09-05-2026 12:06 PM


       भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग में ‘पड़ोसी धर्म’ का नया अध्याय लिखा जा रहा है।  PWD के प्रमुख अभियंता यानी ईएनसी के.पी.एस. राणा अपने गृह ग्राम पेतपुरा, टीकमगढ़ के पड़ोसी ठेकेदार प्रदीप राय को अपने मातहतों के जरिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियम विरूद्ध करोड़ों रुपए के ठेके दिलवा कर  सरकारी खजाना लुटा रहे हैं।


मिनी को मोटर बनाओ, 18% को 28% दिखाओ  

छतरपुर कांट्रेक्टर एसोसिएशन के मुताबिक ईएनसी राणा की मेहरबानी से उनके बाल सखा मेसर्स गिर्राज कंस्ट्रक्शन/गिर्राज इन्फ्रास्ट्रक्चर के मालिक  प्रदीप राय को पिछले 7 महीने में 25 करोड़ से ज्यादा के टेंडर ‘नियम ताक पर रखकर’ दिए जा चुके हैं।


सबसे मसालेदार मामला *टेंडर आईडी 2025-PWDRB-4516-1* का है – छतरपुर से रजपुरा-पाथापुर मार्ग, 5.27 करोड़ का काम। इसके लिए बुलाए गए टैंडर में शर्त थी कि ठेकेदार के पास खुद की जेसीबी, टैंडम रोलर और मोटर ग्रेडर  होना चाहिए। 

एसोसिएशन का आरोप है कि गिर्राज कंपनी के पास न टैंडम रोलर था, न मोटर ग्रेडर। लेकिन कंपनी के मालिक और ईएनसी के पड़ोसी दोस्त प्रदीप राय ने  इनको खरीदने का *रियान इन्फ्रासोल्यूशन का फर्जी बिल* लगा दिया। लेकिन इसमें वे बड़ी ग़लती कर गए। दरअसल टैंडम रोलर पर GST 18% लगती है, पर फर्जी बिल में 28% ठोक दी। इसके चलते कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने तहकीकात की तो इसके बिल का इनवॉइस नंबर 112517 भी फर्जी निकला। उन्हें रियान कंपनी ने खुद लिखकर दिया कि उन्होंने गिर्राज कंपनी को  कोई टैंडम रोलर बेचा ही नहीं है।

मोटर ग्रेडर का जुगाड़ और कड़क है। निविदा में *RTO नंबर MP 16DA0382* डाला, जो RTO रिकॉर्ड में *मिनी ग्रेडर BS-III* का है। कंपनी के इनवॉइस में भी मॉडल *S-3218 मिनी ग्रेडर* लिखा है। साफ है कि टैंडर की शर्त में मोटर ग्रेडर मांगो, कागज में मिनी ग्रेडर दो, और टेंडर ले लो । यह ‘PWD का नया जुगाड़ फॉर्मूला’ है।


*शिकायत की जांच आरोपी से ही करवा दी!*  

एसोसिएशन का आरोप है कि अन्य पात्र कंपनियों को ‘तकनीकी कमी’ बताकर बाहर कर दिया गया, पर फर्जी कागज वाली गिर्राज कंपनी को टेंडर मिल गया। उन्होंने सबूत समेत ENC राणा को शिकायत दी, पर कार्रवाई तो दूर – राणा ने जांच उसी सागर CE सी.पी. सिंह को सौंप दी, *जिसने खुद टेंडर की सिफारिश की थी*। यानी ‘चोर की दाढ़ी में तिनका और जांच भी चोर ही करे’।


*‘ऊपर से नीचे तक सेटिंग’*  

टेंडर छतरपुर में पदस्थ भारती और सागर CE सी.पी. सिंह ने रिलीज किया, पर ‘परदे के पीछे से ENC राणा ने सारा खेल खेला ’।  क्योंकि राणा और ठेकेदार प्रदीप राय टीकमगढ़ के पेतपुरा में  ना केवल पड़ोसी हैं बल्कि  दोनों में गहरी मित्रता भी है।


*एसोसिएशन की 5 मांगें*  

छतरपुर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की मांग  है कि 

1. पूरे खेल की निष्पक्ष जांच हो।  

2. ENC राणा, ठेकेदार प्रदीप राय और दोषी अफसरों पर *भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व IPC 420, 467, 468, 471, 120B* में FIR हो।  

3. सबकी संपत्ति, बैंक खाते, कॉल डिटेल खंगाली जाए।  

4. जांच तक राणा को ENC पद से हटाया जाए।  

5. ईएनसी और ठेकेदार की मिलीभगत से शासन को हुई करोड़ों रुपए की क्षति वसूली जाए।

अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ एसोसिएशन अब इस मामले को लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू 

को सौंपने की तैयारी कर रही है। एसोसिएशन के पास 7 दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं । इनमें फर्जी बिल से लेकर RTO रिकॉर्ड तक शामिल है। अब देखना है कि इसमें लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू की तलवार चलती है या धनबल के चलते शिकायत की फाइल के ठंडे बस्ते में दम तोड़ देती है।

PWD में चर्चा है: _“सड़कें गड्ढों में हैं, पर सेटिंग में कोई गड्ढा नहीं।”_ जनता पूछ रही है – जब ‘मिनी’ को ‘मोटर’ बताकर 5 करोड़ निकल सकता है, तो 25 करोड़ का हिसाब कौन देगा?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.