टीईटी के लिए अब शिक्षकों की लिस्टिंग की तैयारी:34,200 शिक्षकों ने किया आवेदन; जिला-संभागवार सूची से तय किए जाएंगे परीक्षा केंद्र, शहरी-ग्रामीण अलग-अलग रखेंगे

Updated on 18-10-2026 12:56 PM

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदकों की लिस्टिंग की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी चयन मंडल से आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची मिलने के बाद उनकी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हिसाब से लिस्टिंग कराएगा।

इसमें यह देखा जाएगा कि किस जिले और संभाग से कितने शिक्षकों ने आवेदन किया है और उनमें कितने शहरी क्षेत्रों में पदस्थ हैं तथा कितने ग्रामीण इलाकों में। इसी सूची के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या और उनके स्थान तय करने पर निर्णय लिया जाएगा।

करीब डेढ़ लाख संभावित शिक्षकों में से केवल 34,200 ने ही परीक्षा के लिए आवेदन किया है। दो बार आवेदन की तारीख बढ़ाने के बाद भी संख्या में खास इजाफा नहीं हुआ। अब आवेदकों की वास्तविक संख्या के आधार पर परीक्षा की तैयारियां आगे बढ़ेंगी।

20 हजार शिक्षक सरकारी स्कूलों के

स्कूल शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सितंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर थी।

कुल आवेदकों में करीब 20 हजार सरकारी स्कूलों के शिक्षक और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक बताए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा मंडल को कर्मचारी चयन मंडल से आवेदकों की पूरी सूची मिलने का इंतजार है।

जिला-संभागवार लिस्टिंग के बाद तय होंगे परीक्षा केंद्र

आवेदकों की सूची मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल उनकी पदस्थापना और क्षेत्र के आधार पर जानकारी तैयार करेगा।

लिस्टिंग में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षकों की संख्या अलग-अलग दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही जिले और संभाग के हिसाब से भी आवेदकों का ब्योरा तैयार होगा। इससे यह तय करने में मदद मिलेगी कि किस क्षेत्र में कितने परीक्षा केंद्रों की जरूरत होगी।

दशहरे के बाद बैठक, परीक्षा की तारीख पर होगा फैसला

परीक्षा की तारीख और केंद्रों के निर्धारण को लेकर दशहरे के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य और लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह सहित संबंधित अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। इसमें आवेदकों की संख्या, उनकी क्षेत्रवार स्थिति और परीक्षा कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।

बैठक में परीक्षा की तारीख तय करने पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा कार्यक्रम घोषित करेगा।

32 हजार से अधिक पदों पर पदोन्नति का इंतजार

प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के 32 हजार से अधिक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंतजार में है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सरकारी शिक्षकों को रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।

विभागीय स्तर पर जनवरी में परिणाम आने की स्थिति में पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। हालांकि, पदोन्नति की वास्तविक स्थिति परीक्षा परिणाम और उपलब्ध रिक्त पदों पर निर्भर करेगी।

शिक्षक संगठन परीक्षा के विरोध पर कायम

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद 22 दिसंबर तक आंदोलन स्थगित कर चुका अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा पात्रता परीक्षा नहीं कराने की मांग पर कायम है।

संगठन चाहता है कि विधानसभा में संकल्प पारित कर तमिलनाडु सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार को कानून में बदलाव का प्रस्ताव भेजा जाए।

हालांकि, राज्य सरकार ने अब तक इस मांग को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में एक ओर परीक्षा केंद्रों और तारीख तय करने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक संगठनों का विरोध भी जारी है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विरोध और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के टीचर्स राजधानी भोपाल में जुटे हैं। वे लिंक रोड नंबर-2 स्थित अंबेडकर पार्क में धरना दे रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदकों की लिस्टिंग की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी चयन मंडल से आवेदन करने वाले शिक्षकों की…
 18 October 2026
रीवा पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर अफसरशाही को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के मंत्री ही शिकायत कर रहे हैं…
 18 October 2026
मेरठ के दो चर्चित हत्याकांडों में अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और रविता कश्यप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों मामलों में उनके प्रेमियों को भी मृत्युदंड दिया गया है।…
 18 October 2026
जब मीडिया से नाराज हो गए मुख्यमंत्री इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव मीडिया से नाराज हो गए। बिना बात किए ही वहां से चले गए।हुआ यूं कि सीएम एक कार्यक्रम…
 18 October 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर पिछले एक महीने के अपने कार्यक्रमों, लोगों से मुलाकातों और उठाए गए मुद्दों का ब्योरा दिया।इसमें उन्होंने मध्य…
 18 October 2026
ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं।हादसा देर…
 17 October 2026
अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें... सेवादारों से भी सतर्क रहें।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 3 अक्टूबर को महिलाओं से ऐसी ही अपील की।…
 17 October 2026
भिंड में नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या के मामले में आठ दिन बाद भी उसका शव नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, लिव-इन पार्टनर सत्यप्रकाश ने हत्या की बात स्वीकार…
 17 October 2026
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी मोबिन को उनके हवाले करने और उसे तत्काल फांसी…
Advt.