'पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए...':रीवा पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कैलाश विजयवर्गीय पर तंज; कहा- भाजपा में आपकी कोई सुनवाई नहीं

Updated on 18-10-2026 12:52 PM

रीवा पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर अफसरशाही को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के मंत्री ही शिकायत कर रहे हैं कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल तक का जिक्र करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया।

कैलाश विजयवर्गीय पर भी कसा तंज

सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम लेते हुए कहा कि वे भी तीन बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कैलाश जी भी 3 बार शिकायत कर चुके हैं और अपना रोना रो चुके हैं। मैं तो कहना चाहता हूं कि कैलाश जी, जब आपकी कोई नहीं सुन रहा तो आप अब आपने जो पितृ पर्वत पर मंदिर बनाया है, उसमें महामंडलेश्वर बनकर बैठ जाइए।”

शिवराज से राजेंद्र शुक्ल तक का किया जिक्र

वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल जैसे वरिष्ठ नेता भी अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर संगठन के सामने शिकायत कर चुके हैं। उनके मुताबिक, जब भाजपा के बड़े नेताओं की बात भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, तो इससे सरकार में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच तालमेल पर सवाल उठते हैं।

सज्जन सिंह वर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मंत्रियों की शिकायतें अफसरशाही की स्थिति को दिखाती हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच अधिकारों और कामकाज को लेकर खींचतान की चर्चा होती रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदकों की लिस्टिंग की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी चयन मंडल से आवेदन करने वाले शिक्षकों की…
 18 October 2026
रीवा पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर अफसरशाही को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के मंत्री ही शिकायत कर रहे हैं…
 18 October 2026
मेरठ के दो चर्चित हत्याकांडों में अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और रविता कश्यप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों मामलों में उनके प्रेमियों को भी मृत्युदंड दिया गया है।…
 18 October 2026
जब मीडिया से नाराज हो गए मुख्यमंत्री इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव मीडिया से नाराज हो गए। बिना बात किए ही वहां से चले गए।हुआ यूं कि सीएम एक कार्यक्रम…
 18 October 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर पिछले एक महीने के अपने कार्यक्रमों, लोगों से मुलाकातों और उठाए गए मुद्दों का ब्योरा दिया।इसमें उन्होंने मध्य…
 18 October 2026
ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं।हादसा देर…
 17 October 2026
अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें... सेवादारों से भी सतर्क रहें।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 3 अक्टूबर को महिलाओं से ऐसी ही अपील की।…
 17 October 2026
भिंड में नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या के मामले में आठ दिन बाद भी उसका शव नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, लिव-इन पार्टनर सत्यप्रकाश ने हत्या की बात स्वीकार…
 17 October 2026
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी मोबिन को उनके हवाले करने और उसे तत्काल फांसी…
Advt.