एमएस धोनी घर रांची लौटे, अगर प्लेऑफ में पहुंची सीएसके तो होगी वापसी, ये है आगे का प्लान

Updated on 21-05-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज कप्तान एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच से पहले सीएसके कैंप छोड़कर घर लौट चुके हैं। धोनी ने चोट के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है और बताया जा रहा है कि हाल ही में अंगूठे में लगी चोट से उबरने के लिए उन्होंने टीम का साथ छोड़ा है। अहमदाबाद में होने वाले इस करो या मरो के मुकाबले से पहले चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने खुद इस खबर की पुष्टि की है।

क्या है धोनी का आगे का प्लान?

हालांकि, हसी ने फैंस को एक बड़ी राहत देते हुए यह भी साफ कर दिया है कि अगर चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेती है तो धोनी दोबारा टीम के साथ जुड़ जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएस धोनी की चोट पर अपडेट देते हुए माइकल हसी ने कहा, 'मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि वह इस समय टीम के साथ नहीं हैं लेकिन अगर हम क्वालिफाई करने में सफल रहते हैं तो वह निश्चित रूप से वापस टीम से जुड़ेंगे। उनके अंगूठे में थोड़ा दर्द है जिससे वह अच्छी तरह उबर रहे हैं लेकिन वह इस मैच के लिए तैयार नहीं हो पाते। उम्मीद है कि अगर हम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रहे तो वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।'

मुश्किल है प्लेऑफ की राह

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है। गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करने पर चेन्नई के 14 अंक हो जाएंगे लेकिन इसके बाद भी उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद हसी ने कहा, 'जाहिर तौर पर इस हार ने हमारे लिए टॉप-4 में पहुंचने की राह को और मुश्किल बना दिया है। इस मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शांत था और हर कोई बेहद निराश था। लेकिन कोच ने हमसे बात की और समझाया कि ठीक है हमारे पास अभी एक और मैच है एक आखिरी मौका है। हमें इस हार से जल्दी उबरना होगा क्योंकि आगे का सफर अब पूरी तरह हमारे नजरिए और एटीट्यूड पर टिका है।'

सीएसके को चाहिए जीत

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को न सिर्फ गुजरात को हराना होगा बल्कि दमदार खेल भी दिखाना होगा। टीम के हौसले और रणनीति पर बात करते हुए बल्लेबाजी कोच ने कहा कि जब तक हम एक सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे रवैए के साथ आगे बढ़ेंगे एकजुट रहेंगे और मैदान पर मुस्कुराते रहेंगे तब तक चीजें हमारे पक्ष में रहेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.