DPL 2026 में सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ले से धमाल, नॉर्थ दिल्ली भले बाहर हुई पर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

Updated on 29-08-2026 12:31 PM
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब सुर्खियां बटोरीं। भले ही सार्थक की कप्तानी में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर रहकर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम बरकरार रखी है।

9 पारियों में ठोके 493 रन

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सार्थक रंजन ने इस सीजन 9 पारियों में 54.78 की औसत और 167.69 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से कुल 493 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 64, 95, 65, 57, 59, 10, 78, 45 और 20 रनों की पारियां खेलीं, जिसमें 33 छक्के और 44 चौके शामिल रहे। सार्थक के पिता पप्पू यादव बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद हैं, वहीं उनकी मां रंजीत रंजन कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे सार्थक अब अगले सीजन में प्लेइंग-11 में मौका मिलने की उम्मीद करेंगे।

यश ढुल को पीछे छोड़ा, सेंट्रल दिल्ली और साउथ दिल्ली के बीच होगा फाइनल

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स के यश ढुल (410 रन) रहे। यश दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलने के कारण प्लेऑफ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिससे वे सार्थक से आगे नहीं निकल सके।


फाइनल में पहुंची सेंट्रल दिल्ली

टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 30 अगस्त को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.