छत्तीसगढ़ से मानसून लौटा, 5 दिन हल्की बारिश का अलर्ट:40 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने का खतरा, रात का पारा फिर गिरेगा

Updated on 13-10-2026 01:25 PM

छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह स्थानीय मौसम प्रणालियों का असर है।

पश्चिमी असम से तेलंगाना तक ऊपरी हवा में बनी ट्रफ लाइन और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। आज भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में गर्मी बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 2 दिन खिली धूप के बीच हल्की फुहारें

अगले दो दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्य रूप से साफ और ड्राई रहने की संभावना है, हालांकि कुछ एक-दो इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। राजधानी रायपुर और आसपास के मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 32°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के आसपास बना रहेगा।

मौसम में हल्की हलचल की वजह उत्तर-पश्चिम बिहार के पास बना साइक्लोन सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश तक फैली ट्रफ लाइन है, जिसके असर से हवा में हल्की नमी आ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह…
Advt.