मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसान

Updated on 14-10-2026 01:36 PM

रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में समाज कल्याण विभाग ने उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। इससे उन्हें अपने जरूरी कामों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

विजय कुमार ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल नहीं होने के कारण उन्हें दैनिक आवश्यकताओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब ट्राइसाइकिल मिलने से वे अपनी जरूरत के अनुसार आवागमन कर सकेंगे और दैनिक गतिविधियां अधिक आसानी से पूरी कर पाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के संकल्प तथा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सेवा सेतु शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर विजय कुमार ने प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह…
Advt.