सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यात्री बसों की सघन जांच

Updated on 27-10-2026 12:20 PM

राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव ने बताया कि दुर्ग परिवहन उडऩदस्ता दल द्वारा खैरागढ़ रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में जांच प्वाइंट लगाकर यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी परिवहन, निर्धारित दर से अधिक यात्री किराया वसूली सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं परिवहन नियमों के पालन की जांच की गई। इस दौरान कुल 26 यात्री वाहनों की जांच की गई तथा विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत कुल 9500 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के संबंध में 29 बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, 26 वाहनों के बीमा, 5 वाहनों के परमिट तथा 91 वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है तथा वाहन स्वामियों को आवश्यक दस्तावेजों का नवीनीकरण कराकर नियमानुसार वाहन संचालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव द्वारा बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यात्री बसों जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सभी बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों को वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित यात्री क्षमता एवं किराया दरों का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा गया है। परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश…
 27 October 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर में मौसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात…
 27 October 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने रेल संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने दो मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से…
 27 October 2026
रेलवे में अब आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी ऐच्छिक यात्रा बीमा का लाभ मिलेगा। मंगलवार यानी आज से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘ब्रेस्ट टैक्स’ को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जस्टिस…
 27 October 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। परिवार का उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। विनीत की बहन ने आरोप…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘नो कमेंट्स’ एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान पार्टी की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में हुई है। कारोबारी…
 27 October 2026
राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन…
Advt.