रेल-संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने मामलों में 2 गिरफ्तार:दुर्ग RPF ने वारंट पर गांव पहुंचकर पकड़ा

Updated on 27-10-2026 12:29 PM
दुर्ग-भिलाई, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने रेल संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने दो मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। आरपीएफ की टीम ने 26 अक्टूबर को मुखबिर की मदद से आरोपियों को उनके गांव से पकड़ा और न्यायालय में पेश किया।

पहले मामले में केवल सिंह हलवा (44), पिता पुनीत राम हलवा निवासी बालोद के दल्लीराजहरा को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 04/2021 दर्ज है। इस मामले का न्यायालय प्रकरण क्रमांक 9406/2021 है।

दूसरे मामले में नरेन्द्र उर्फ कन्नू बन गोस्वामी (36), पिता जोईधा बन गोस्वामी निवासी बालोद के दल्लीराजहरा को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 06/2021 दर्ज है। इस मामले का न्यायालय प्रकरण क्रमांक 9407/2021 है।

दोनों मामले रेल संपत्ति चोरी से संबंधित हैं। विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर ने 28 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों के खिलाफ अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।

मुखबिर की मदद से गांव में तलाश

वारंट की तामील के लिए दुर्ग आरपीएफ पोस्ट प्रभारी के निर्देशन में टीम बनाई गई थी। इसमें सहायक उप निरीक्षक निरंजन, आरक्षक एचआर सैनी और आरक्षक एसआर मीना शामिल थे। टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों के गांव में तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में पेश किया गया।

एक साल में 32 आरोपियों की गिरफ्तारी

आरपीएफ दुर्ग के अनुसार, पुराने मामलों में न्यायालय से जारी वारंट की तामील के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक साल में वारंट के आधार पर कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश…
 27 October 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर में मौसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात…
 27 October 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने रेल संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने दो मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से…
 27 October 2026
रेलवे में अब आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी ऐच्छिक यात्रा बीमा का लाभ मिलेगा। मंगलवार यानी आज से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘ब्रेस्ट टैक्स’ को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जस्टिस…
 27 October 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। परिवार का उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। विनीत की बहन ने आरोप…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘नो कमेंट्स’ एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान पार्टी की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में हुई है। कारोबारी…
 27 October 2026
राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन…
Advt.