पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएंगे भारतीय खिलाड़ी, साउथ एशियन गेम्स के लिए सरकार से मिली अनुमति

Updated on 08-09-2026 01:26 PM
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख हैं और किसी भी खेल में दोनों देशों के खिलाड़ी कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। हाल ही में महिला एशिया कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी।

भारत सरकार ने साफ किया है कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल होने देगा, तब तक दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। इसी वजह से भारत के खिलाड़ी भी पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं जाते हैं। हालांकि, मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में टीम भेजने का फैसला उस खेल से जुड़ी संस्था का होता है। इसमें सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करती है। इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी साउथ एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। साउथ एशियन गेम्स अगले साल 4 से 11 अपैल के बीच पाकिस्तान में आयोजित होंगे।

पहलगाम हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएंगे भारतीय खिलाड़ी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहली बार होगा, जब कोई भारतीय टीम पाकिस्तान जा सकती है। पाकिस्तान जाने वाले भारतीय दल में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इसका खुलासा अगले साल जनवरी में होगा। पाकिस्तान 23 साल बाद साउथ एशियन गेम्स होस्ट कर रहा है। इससे पहले 2004 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर ने इन खेलों की मेजबानी की थी।

28 खेलों में भाग लेंगे खिलाड़ी

14वें साउथ एशियन गेम्स का आयोजन 2026 में ही होना था, लेकिन अब इस टूर्नामेंट का आयोजन 2027 में हो रहा है। इसमें 28 खेल शामिल हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गेम्स की तैयारियों का रिव्यू किया है। उन्होंने अधिकारियों से यह पक्का करने को कहा है कि इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाएं, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स और मेडिकल सपोर्ट मौजूद हों

तीन शहरों में होंगे मुकाबले

साउथ एशियन गेम्स के मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों में होंगे। इस्लाबाद में 15, लाहौर में 10 और कराची में तीन खेलों के इंवेट आयोजित होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम 2008 के बाद से पाकिस्तान में नहीं खेली है। आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में भी भारत-पाकिस्तान के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू में कराए जाते हैं। पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.